
पांव धाेई नदीं सफाई अभियान
सहारनपुर। पांवधोई नदी की दुर्दशा देखकर दुःख होता है, सहारनपुर के लाेगाें की नासमझी और लापरवाही ने पांवधोई के पुरातन स्वरूप को समाप्त कर दिया है। अब से कई वर्षों पूर्व तक पांवधोई का जल निर्मल एवं स्वच्छ था। जब लाेग उन्हे यह बताते हैं ताे आज का स्वरूप देखकर दुःख हाेता है। यह बात शनिवार काे सहारनपुर की गंगा कही जाने वाली पांव धाेई नदी काे स्वच्छ बनाने के अभियान के कार्यक्रम में कही। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि सभी काे यह लक्ष्य बनाना हाेगा कि पांव धाेई काे स्वच्छ बनाना है। मंडलायुक्त ने कहा कि अब समय आ गया है कि पांवधोई को बचाया जाये और नदी को पुराने स्वरूप में वापिस लाने के लिए प्रयास किये जायें। यह सब आम सहभागिता के बिना सम्भव नहीं है। आम जनता का आह्वान किया कि पांवधोई नदी को हम सभी एक जुट होकर उसके पुराने स्वरूप में लाने की दिशा में आज कार्य शुरू किया जाए। यह निर्णय करना हाेगा कि अब लक्ष्य को पूरा करके ही रहेंगे। पांवधोई नदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसकों बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
एेसे शुरू हुआ प्राेग्राम
शनिवार काे सकलापुरी में पांवधोई नदी के सफाई अभियान की शुरूआत हुई। इस कार्यक्रम में हजाराें लाेग शामिल हुए। सकलापुरी यानि पांव धाेई के उद्गम स्थल से सभी लाेग बाबा लाल दासा बाड़ा पहुंचे। यहां आयाेजित कार्यक्रम के मंच से कहा गया कि, नदी के किनारे बसावटों के लोगों के साथ ही आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। सभी जागरूक नागरिकों की जिम्मेदारी है कि इस अभियान में अपना अमूल्य सहयोग करें। श्रम, सहायता, सफाई अभियान के उपकरणों व दूसरे माध्यमों से अभियान को सफल बनाया जाएगा। यहां मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि नदी में गंदगी फेलाने वालों को चिन्हित कर उन्हे दंडित किया जाए। आम जनता का भी आह्वान किया कि वे यदि नदी क्षेत्र में किसी को गंदगी डालते हुए देखे तो उस व्यक्ति को टोके जरूर।
हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखा जाये। नदियों में नाले, कचरा, कूढ़ा किसी भी दशा में ना डाला जाये। किसानों का भी आह्वान किया कि वे अपने खेतों में रसायनों और कीटनाशकों का क्षमता के अनुरूप ही इस्तेमाल करें। जहां तक संभव हो खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें। खेतों में अंधाधुंध रसायनों के प्रयोग से भी हमारी नदिया प्रदूषित होती है।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि हमें आज संकल्प लेना होगा कि पांवधोई नदी की सफाई में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेंगी। पांवधोई की सफाई में आम आदमी को भी इस अभियान से जुड़ाव होने के चलते, ऐसा विश्वास है कि नदी की सफाई करने को निश्चित ही सफलता मिलेंगी। पांवधोई को बचाने के लिए जो नारा दिया है कि ‘‘ पांवधोई हमारी शान, सब मिलकर इसमें भर दे जान’’ को सार्थक करने के लिए आम आदमी की सहभागिता बहुत जरूरी है। हम सबका प्रयास होगा कि नदी के जल को निर्मल बनाने के साथ ही जनपोयोगी बनाया जाये। आने वाली पीढी को हम साफ-स्वच्छ वतावरण दें। पांवधोई नदी को साफ करने में जब सभी योगदान देते हैं, तो लक्ष्य यह एक बड़ा प्रयास बन जाता है। नदी प्रदूषण मुक्त रहे इसके लिए स्थाानीय नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होने के साथ ही नदी के प्रदूषण से होने वाली बीमारियों और कुप्रभावों की जानकारी भी आम आदमी को दी जानी आवश्यक है।
मेयर संजीव वालिया ने कहा कि पांवधोई को प्रदूषण मुक्त करने में किसी भी प्रकार की अडचन नहीं आने दी जायेंगी। प्रशासन का यह पुनीत कार्य जनसहभागिता के चलते अवश्य ही सफल होगा। पांवधोई नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए इसके किनारों पर 40 हजार पौधे लगाये जायेंगे। साथ ही, नदी की सफाई कार्यों पर ध्यान रखा जाएगा। पांवधाई नदी की सफाई का यह अभियान पूरी गति से चलता रहे जब तक हम नदी के अंतिम छोर तक पूरी तरह से नदी को प्रदूषण मुक्त ना कर दें।
इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र निम, पुलिस उपमहानिरीक्षक शरद सचान, अपर आयुक्त उदयीराम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस.के.दूबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संगीता, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार दूबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेन्द्र सिंह, नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, पूर्व विधायक महावीर राणा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर सहित एसी पपनेजा, वीरेन्द्र आजम, अल्पना तलवार, डा.पीके शर्मा, डा. एसके उपाध्याय, अमीर खान एडवोकेट सहित योग गुरू भारत भूषण तथा महामण्डेलश्वर सहित हजारों की संख्या में छात्रों, समाज सेवियों, गणमान्य नागरिको, नगारिक सुरक्षा के स्वयंसेवियों सहित हजारों की संख्या में गणमान्य नागरिकों ने पांवधोई नदी के सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
Published on:
07 Jul 2018 11:32 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
