26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नराें ने अधेड़ काे पिलाई नशीली चाय आैर काट दिया उसका प्राईवेट पार्ट, चाैंका देने वाली है वजह आई सामने

सहारनपुर के एक व्यक्ति का आराेप है कि किन्नर उसे अपने साथ मिलाना चाहते थे मना करने पर किन्नराें ने नशीली चाय पिलाकर उसका प्राईवेट पार्ट काट दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 13 Nov 2018, 3:21 PM IST

mp election 2018 Election police arrested strict criminal

mp election 2018 Election police arrested strict criminal

सहारनपुर। यह घटना आपकाे सन्न कर देगी। मामला यूपी के सहारनपुर का है। यहां किन्नराें के साथ उठना-बैठना एक अधेड़ व्यक्ति काे महंगा पड़ गया। आराेप है कि किन्नराें ने नशीली चाय पिलाकर इसका प्राईवेट पार्ट काट डाला। हाेश आने पर जब अधेड़ ने देखा कि उसका प्राईवेट पार्ट काट दिया गया है ताे सके पैराें तले से जमीन खिसक गई। कई दिनाें तक किन्नराें ने उसे एक कमरे में बंद रखा आैर घाव ठीक हाेने पर ही उसे थाेड़ा। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस काे पूरी घटना बताई। पुलिस ने दाे किन्नराें काे नामजद करते हुए तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस घटना की पड़ताल शुरु कर दी है।

यह घटना बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी के रहने वाले 50 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ घटी। यह मामला प्राईवेट पार्ट से जुड़ा हाेने के कारण हम यहां पीड़ित की पहचान आपकाे नहीं बता रहे हैं। बताया जाता है कि पीड़ित नानाैता क्षेत्र के कुछ किन्नराें के साथ उठता-बैठता था। इस पीड़ित की शादी हाे चुकी है आैर इसके बच्चाें की भी शादी हाे चुकी है। आराेप है कि 3 नवंबर काे उसने किन्नराें ने नानाैता में मिलने के लिए बुलाया। वहां उसे नशीली चाय पिलाई जिसके बाद वह बेहाेश हाे गया। पीड़ित के अनुसार जब उसे हाेश आई ताे तब तक उसके साथ बड़ी घटना घट चुकी थी। उसका प्राईवेट पार्ट काट दिया गया था। आराेपाें के मुताबिक इसके बाद पीड़ित काे एक करे में बंद करके रखा गया आैर विराेध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जब उसका जख्म ठीक हाे गया ताे उसे छाेड़ दिया गया। पीड़ित के मुताबिक छूटते ही वह पुलिस थाने पहुंचे आैर पुलिस काे पूरी घटना बताई। बड़गांव थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में नानाैता निवासी किन्नर साेनिया आैर सपना के अलावा शहजाद नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की गई है।