सहारनपुर

1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, 31 मार्च की रात से देना होगा बढ़ा हुआ टोल टैक्स

Traveling will be expensive from April 1 increased toll tax charges दरअसल NHAI हर वर्ष टोल टैक्स की दरें बढ़ाता है। इस बार 10 प्रतिशत तक इजाफा होने की उम्मीद है।

less than 1 minute read
टोल प्लाजा की प्रतीकात्मक फोटो

अगर आप अपने वाहन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। एक अप्रैल से आपका सफर महंगा होने वाला है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI टोल टैक्स की दरों में इजाफा करने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष यह वार्षिक इजाफा होता है। इस बार 10 प्रतिशत तक इजाफा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

31 मार्च की मध्यरात्रि से बढ़ जाेगा टैक्स
इस वार्षिक बढ़ोतरी के बाद एक अप्रैल से टोल टैक्स पर नई दरें वसूली जाएंगी। 31 मार्च की मध्यरात्रि से ही टोल प्लाजा पर नई दरें लागू हो जाएंगी। अकेले सहारनपुर में ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के दो टोल प्लाजा हैं। इनमें से एक सरसावा में अंबाला हाइवे पर हैं और दूसरा गागलहेड़ी में देहरादून हाईवे पर सुआखेड़ी के पास है। 31 मार्च की रात 12 बजे से इन दोनों टोल प्लाजा पर नई दरें यानी बढ़ा हुआ टैक्स लागू हो जाएगा। इससे साफ है कि सहारनपुर से अंबाला और देहरादून का सफर एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा।

प्रोजेक्टर डायरेक्टर ने की पुष्टि
NHAI को प्रोजेक्टर डायरेक्टर प्रदीप सिंह गुंसाई ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दरें लागू करता है। इसी के तहत इस बार भी 31 मार्च की रात से नए दरें लागू हो जाएंगी। वार्षिक बढ़ोतरी के बाद मध्यरात्रि से ही टोल प्लाजा पर नई दरें वसूलना शुरू हो जाएगा। इसकी सूचना पहले ही सभी को दे दी जाएगी।

Updated on:
25 Mar 2023 10:35 am
Published on:
25 Mar 2023 10:34 am
Also Read
View All

अगली खबर