scriptटाेल टैक्स के लिए जान जाेखिम में डाल रहे यूपी व दिल्ली वाले, आप भी रहें सावधान | Up and Delhi People Traveling risks to save toll tax | Patrika News

टाेल टैक्स के लिए जान जाेखिम में डाल रहे यूपी व दिल्ली वाले, आप भी रहें सावधान

locationसहारनपुरPublished: May 30, 2019 11:12:40 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

– खतौली कांवड़ मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
– आए दिन हो रहे सड़क हादसे फिर भी बढ़ रहा ट्रैफिक
– टोल टैक्स बचाने के चक्कर में अपनाते हैं वैकल्पिक मार्ग

टोल संचालक स्थानीय वाहन चालकों को पास जारी करेंगे। इसके बाद वो पहले की तरह ही टोल मुक्त यात्रा कर सकेंगे।

toll

सहारनपुर। टाेल टैक्स बचाने के चक्कर में यूपी और दिल्ली वाले जान जाेखिम में डाल रहे हैं। खतौली गंग नहर मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हाे रही हैं बावजूद इसके इस राेड पर ट्रैफिक कम हाेने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने में ही यहां तीन घातक दुर्घटनाएं हाे चुकी हैं। हाल ही में 24 मई काे हुई दुर्घटना में तीन बच्चाें समते पांच लाेगाें की माैत हाे गई थी।
इस तरह इस राेड पर सीरियल दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि, लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के बावजूद इस रोड से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में कमी नहीं आ रही बल्कि लगातार इस राेड से गुजरने वालाें की संख्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसका मुख्य कारण टोल टैक्स बताया जा रहा है।
दरअसल मुजफ्फरनगर मेरठ दिल्ली हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों को मेरठ में टोल टैक्स देना पड़ता है और इसी टोल टैक्स से बचने के लिए अधिकांश वाहन स्वामी अपने घरेलू वाहन (कार) काे खताैली गंग नहर किनारे वैकल्पिक कांवड़ मार्ग से निकालते हैं।
हाल ही में हुई कुछ घातक दुर्घटनाएं

24 मई 2019 गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे परिवार की कार का टायर अचानक पंक्चर हुआ और कार गंगनहर में समा गई। इस दुर्घटना में 3 बच्चाें समेत पांच लाेगाें की माैत हाे गई जबकि पांच अन्य घायल हाे गए।
17 अप्रैल 2019 तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार गंग नहर में समा गई। इस कार में 3 लोग सवार थे।

20 मई 2019 दिल्ली की ओर से आ रही विटारा ब्रीजा कार खतौली गंग नहर में समा गई।
9 अप्रैल 2019 एक रफ्तार से दौड़ रहा ट्रक गंगनहर किनारे राेड पर डिवाइडर से टकरा गया और इस दौरान भी एक बड़ी दुर्घटना हाेते-हाेते रह गी।

25 जुलाई 2018 मुजफ्फरनगर गुड़ वयापारी की महिंद्रा क्वांटाें कार गंगनहर में समा गई।
इस तरह गंगनहर वैकल्पिक कांवड़ मार्ग पर दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन इन दुर्घटनाओं से लोग सबक नहीं ले रहे। गंग नहर कांवड़ मार्ग एक वैकल्पिक मार्ग है और नहर का किनारा होने की वजह से यह खतरनाक भी है। अगर आप भी इस रोड से सफर कर रहे हैं तो आपको अपने वाहन की रफ्तार सीमित रखनी चाहिए। इस मार्ग पर काफी मोड हैं और इस वजह से कई बार माेड़ पर सामने से आने वाला वाहन दिखाई ही नहीं देता।
क्यों इस मार्ग को चुनते हैं वाहन स्वामी

सबसे बड़ा कारण मेरठ में टोल टैक्स है। अधिकांश वाहन स्वामी टोल टैक्स से बचने के लिए कांवड़ मार्ग चुनते हैं

दूसरी बड़ी वजह मोदीनगर में लगने वाला जाम है क्योंकि वैकल्पिक मार्ग खतौली से सीधे मुरादनगर निकलता है इसलिए मोदीनगर के जाम से बचने के लिए भी लोग इस मार्ग को चुनते हैं।
क्याें खतरनाक है यह मार्ग

मार्ग के एक ओर नहर हाेने की वजह से यहां लगातार खतरा बना रहता है

रास्ते में कई स्थानाें पर मार्ग और नहर के बीच बनाया गया डिलाइडर क्षतिग्रस्त् है
इस मार्ग में कई माेड़ हैं जिस कारण कई बार सामने से आना वाला वाहन दिखाई नहीं देता

मार्ग पर एक साथ में दाे ही वाहन चल सकते हैं ऐेसे में इस मार्ग पर ऑवरटेक करना भी दुर्घटना का करण बना जाता है।
एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी का कहना है कि गंगनहर मार्ग काफी लंबा हैं। अलग-अलग प्वाइंट पर फाेर्स तैनात करना संभव नहीं है। गंगनहर की ओर पूरे मार्ग पर रिफलेक्टर लगवाएं जाएंगे इसके लिए शासन काे प्रस्ताव भेजा जाएगा। दुर्घटना आशंकित प्वाइंट पर संकेतक लगाए जाएंगे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो