
ssp sre
सहारनपुर। एक महिला ने अपने मुंह बोले भाई से मिलकर पति की हत्या करवा दी। इतना ही नहीं हत्या की इस वारदात के बाद 4 निर्दोष लोगों को नामजद कर दिया। इससे पहले कि पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजती इस वारदात का खुलासा हो गया। सनसनीखेज वारदात की चौंका देने वाली वजह सामने आई जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
सहारनपुर (Saharanpur) एसएसपी दिनेश (SSP Dinesh Kumar) कुमार ने बताया कि यह वारदात बेहद चौंका देने वाली है, रिश्तों का कत्ल करने वाली है। एक महिला ने अपने पति के दोस्त को पहले मुंह बोला भाई बनाया और फिर इसी भाई से अपने ही पति की हत्या करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और इसके मुंह बोले भाई अकरम व उसके दाेस्त समीर काे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में इस्तेमाल किए गए दो अवैध तमंचे और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
सहारनपुर एसएसपी दिनेश कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपी अकरम ने बताया कि उसका गंगाेह थाना क्षेत्र के गांव धलापड़ा के रहने वाले तालीम के यहां आना जाना था। वह तालीम की पत्नी फुरकाना को अपनी बहन मानता था। एक दिन तालीम ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी और पत्नी के भाई से परेशान आ गया है और किसी अन्य महिला से शादी करना चाहता है। अकरम के अनुसार इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि तुम मेरी पत्नी और मेरे भाई को मरवा दो। अकरम की माने ताे उसने यह सारी बातें तालीम की पत्नी को बता दी।
इस पर तालीम की पत्नी ने अपने पति को भी मारने का प्लान तैयार कर लिया और अकरम से ही कहा कि अपनी बहन के लिए इतना काम कर दो मेरे पति को तुम ही मार डालो। पुलिस पूछताछ में अकरम ने बताया कि इस तरह फुरकाना ने एक योजना तैयार की और योजना के अनुसार शामली क्षेत्र के रहने वाले 4 लोगों के खिलाफ एक एप्लीकेशन पुलिस को दी। इस एप्लीकेशन में फुरकाना ने चारों से अपने पति की जान काे खतरा बताया। इस तरह प्लान तैयार करने के बाद फुरकाना ने अपने मुंह बाेले से भाई से कहा कि अब कोई समस्या नहीं है जैसे ही तुम मेरे पति को मारोगे तो मैं इन चारों के खिलाफ तहरीर दे दूंगी और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाएगा।
इस तरह फुरकाना ने एक सोची समझी साजिश के तहत अपने पति की हत्या करा दी। अकरम ने हरिद्वार के रहने वाले अपने साथी समीर काे बुलाया और इस तरह दोनों ने मिलकर फुरकाना के पति तालीम की त्या कर दी। इन्होंने तालीम को तीन गोलियां मारी। इस तरह तालीम को गोलियों से भून डाला और वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। इसके बाद फुरकाना ने अपनी तय योजना के मुताबिक शामली के अफसर, कोसर, हाकिम और मुस्तकीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। यह तीनों शामली के रहने वाले हैं और इस वारदात को छिपाने के लिए तालीम की पत्नी फुरकाना ने पहले ही पुलिस को एप्लीकेशन दे रखी थी, जिसमें अपने पति कि इन चारों से जान का खतरा होने की बात कही थी।
इस तरह पुलिस (Saharanpur police) ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन जांच में सटीक तथ्य सामने नहीं आए। इस पर पुलिस ने फिर से इस पूरे मामले की जांच की और जब सही तरीके से जांच की गई तो पता चला कि फुरकाना ने हीं अपने मुंह बोले भाई से मिलकर अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी फुरकाना इसके मुंह बोले भाई अकरम पुत्र निन्ना हसन ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर और समीर पुत्र रईस निवासी बामन वाला हरिद्वार बाईपास को गिरफ्तार कर लिया।इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हो गए हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Published on:
07 Nov 2019 05:41 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
