2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाओं के लिए अच्छी पहल, अब बस एक कॉल और यूपी पुलिस आपकी सहायता में हाजिर 

महलिाओं की सुरक्षा के लिए योगी सरकार ने लांच की एक हेल्पलाइन नम्बर, जानें क्या है वो नम्बर और कैसे करेगा ये काम   

less than 1 minute read
Google source verification

image

pallavi kumari

Jul 06, 2017

women help line number up 181

women help line number up 181

सहारनपुर. महिलाआें के लिए अब सिर्फ एक कॉल पर सहायता पहुंचेगी। महिला कहीं भी हाेंगी आैर किसी भी परेशानी हाेंगी ताे ताे उन्हे बस 181 पर एक फाेन करना हाेगा। प्रदेश में महिलाआें की समस्याआें का समाधान हाे सके इसी उद्देश्य से यूपी सरकार महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।



बुधवार काे प्रदेश के सभी जिलाें में आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन रेस्क्यू वेन की सुविधा भी शुरु कर की गई। इसी क्रम में बुधवार काे सहारनपुर में भी इस सुविधा का शुभारंभ किया गया। यहां जिला अधिकारी आैर सहारनपुर व मुजफ्फरनगर से आए गणमान्य जनाें ने इस ने महिला हेल्पलाइन नंबर को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस माैके पर पुरुषाें आैर महिलाआें से सुझाव भी लिए गए कि आखिर किस तरह से इस सेवा आैर बेहतर किया जा सकता है।


एेसे काम करेगी ये वैन

यदि कोई महिला या लड़की कहीं परेशानी है ताे उसे 181 पर सिर्फ एक कॉल करनी हाेगी। यह टोल फ्री नंबर 24 घंटे तत्पर रहेगा। इस हेल्पलाइन सेवा से महिला किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओ की जानकारी ले सकती हैं। हेल्पलाइन का केंद्रीय कॉल सेंटर लखनऊ में स्थापित किया गया है वहीं से प्रदेश की सभी गतिविधियों पर नजर राखी जाएगी। यदि कोई महिला ऐसी परिस्तिथि में है जिसे में माैके पर जाना जरूरी हाेगी ताे टीम तुरंत माैके पर पहुंचेगी। 181 हेल्पलाइन जीपीएस सिस्टम से लैस रेस्क्यू वेन माध्यम से 181 हेल्पलाइन की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर सहायता प्रदान करेगी। इस रेस्क्यू वेन का कमांड सेंटर व पार्किंग स्थल जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालयाें में सुनिश्चित किया जाएगा। रेस्क्यू वेन में एक प्रशिक्षित महिला, एक महिला पुलिसकर्मी व एक महिला हाेमगार्ड तैनात रहेगी।