
पुलिस पिटाई
सहारनपुर। पुलिस का एक वीडियाे इन दिनाें साेशल मीडिया पर जमकर वायरल हाे रहा है। यह घटना काेतवाली बेहट इलाके की है। यहां पुलिस जीप का चालक सड़क पर मुंह बांधकर खड़े एक युवक काे बुरी तरह से पीटता है। पुलिस की यह हरकत सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड हाे जाती है। अब इसी वीडियाे काे साेशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
यह घटना दिन में घटी। वीडियाे में आप देखेंगें कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए है आैर सड़क किनारे बाइक लेकर खड़ा है। इसी दाैरन यहां पुलिस की गश्ती टीम गुजरती है। बाइक पर दाे पुलिसकर्मी इस युवक काे देखते हुए आगे निकल जाते हैं।
इन दाे बाइक सवार पुलिसकर्मियाें के पीछे पुलिस की जीप चल रही है। पुलिस की जीप जैसे ही इस युवक के बराबर में पहुंचती है ताे जीप चालक पुलिस जीप काे राेक लेता है आैर सड़क किनारे बाइक पर बैठे इस युवक काे जिसने कपड़े से अपना मुंह बांध रखा है इसकी पिटाई शुरू कर देता है।
जीप का चालक पुलिसकर्मी इस युवक काे पीटते हुए नीचे गिरा लेता है आैर देखते ही देखते एक के बाद कई थप्पड़ जड़ देता है। पुलिस का खाैफ एेसा है कि युवक बेचारा कुछ नहीं बाेलता आैर चुपचाप पिटता रहता है। यह देख कुछ अन्य लाेग भी अपने प्रतिष्ठानाें से बाहर आ जाते हैं आैर यह देखने लगते हैं कि पुलिस किसकाे पीट रही है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि काेई भी इस घटना का विराेध नहीं करता आैर पुलिस सरेआम इस युवक काे पीटकर आगे बढ़ जाती है।
इससे भी अधिक चाैंका देने वाली बात यह है कि इस मामले में अभी तक काेई भी कार्रवाई नहीं की गई है।
सबसे बड़ा सवा यह है कि क्या पुलिस इस मामले में काेई कार्रवाई करेगी या फिर पुलिस इसी तह से निर्दाेश लाेगाें काे पीटती रहेगी।
इस मामले में संबंधित पुलिस का यही कहना है लड़कियाें के स्कूल के पास संदिग्ध मुंह लपेटकर खड़ा हुआ था इसलिए उसे खदेड़ा गया लेकिन वीडियाे में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से उसकी पिटाई की गई।
Published on:
15 Nov 2018, 4:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.