रविवार काे नगर में आयाेजित एक बैठक में इस कार्यक्रम की तैयारियाें काे अंतिम रूप दिया गया आैर मेधावी छात्र-छात्राआें के नामाें का चयन किया गया। इस दाैरान सपा नेता नीरपाल चाैधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी ही आने वाले भारत का भाग्य है आैर हमें युवाआें से आगे आने का आह्वान करना चाहिए। यह प्राेग्राम इसी के तहत रखा गया है आैर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर युवाआें काे सम्मानित करने आने वाले भारत की मजबूत नींव रखने का एक छाेटा सा प्रयास हाेगा। तैयारी बैठक में चाैधरी नवाब गुर्जर, चाैधरी अरविंद, डा. शाहरूख, नवाब अहमद, बरकत, महफूज अंसारी, सिब्बू कर्णवाल, आरती, सुनिता कविता आदि माैजूद रहे।