सहारनपुर

सहारनपुर में दिखा तेंदुआ! दहशत में तीन गांव के लोग पर सुराग नहीं

ग्रामीणों ने जो लोकेशन बताई हैं उनके आधार पर अब वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं। ग्रामीण दहशत के चलते शाम के घर से बाहर नहीं निकल रहे।

less than 1 minute read
तेंदुए की काल्पनिक फोटो

सहारनपुर के गंगोह कस्बा क्षेत्र में एक बार फिर से तेंदुआ दिखने की खबर है। बंदाहेड़ी के बाद सांगाठेड़ा, ताताहेड़ी और खानपुर गुर्जर के लोगों का कहना है कि उन्होंने तेंदुआ देखा है। ग्रामीण दहशत में हैं उन्होंने वन विभाग को सूचना दी है। वन विभाग की टीम गांव पहुंची हैं। ग्रामीणों की बताई लोकेशन के आधार पर तेंदुए की तलाश की जा रही है लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।

ग्राम प्रधान ने की शिकायत
सांगाठेड़ा गांव के रहने वाले लियाकत और इंतजार रविवार शाम को खेतों में काम करने के बाद गांव लौट रहे थे। दोनों ने बताया कि कब्रिस्तान के पास इन्होंने तेंदुए को देखा। यह बात इन्होंने गांव आकर ग्राम प्रधान को बताई। ग्राम प्रधान ने बुशरा चौधरी ने पुलिस और वन विभाग को खबर करते हुए घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद से वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं।

भट्टे के पास दिखा तेंदुआ!
अभी पुलिस और वन विभाग की टीम सांगाठेड़ा में तेंदुए की तलाश कर रही थी तभी ताताहेड़ी गांव में तेंदुआ दिखने की सूचना मिली। इस सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ताताहेड़ी पहुंची। यहां ग्रामीणों ने बताया कि भट्टे के पास तेंदुआ देखा गया है। तेंदुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वायरल वीडियो सांगाठेड़ा का है। वन रक्षक सादा अली का कहना है कि तीनों गांव से तेंदुए की सूचना मिली थी लेकिन तलाश करने पर कोई सुराग नहीं लगा।

Updated on:
21 Nov 2023 08:51 pm
Published on:
21 Nov 2023 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर