आतिया साबरी की कहानी भी बेहद चौंका देने वाली और दुखभरी है। आतिया को उनके पति ने इसलिए तलाक दे दिया था क्योंकि आतिया ने एक नहीं बल्कि दो बेटियों को जन्म दिया था। जबकि आतिया के पति बेटा चाहता था और जब उसने बेटियों को स्वीकार करने की बात कही तो पति ने एक सादे कागज पर तीन बार तलाक लिखकर उनके घर भिजवा दिया था। इस घटना ने आतिया के जीवन को बदल कर रख दिया और उसने यह ठान लिया कि वह तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी, ताकि न केवल उसकी बेटियों का भविष्य अच्छा हो, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं को भी अधिकार मिले।