3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार बरसात से खतरे के निशान पर पहुंची यमुना

यमुना नदी के पास वाले गांव के लाेगाें में दहशत लगातार बढ़ रहे जलस्तर से किसानों की धड़कनें बढ़ी

less than 1 minute read
Google source verification
yamuna-1.jpg

सहारनपुर। शामली और सहारनपुर जिले में लगातार हो रही बरसात के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जलस्तर खतरे के निशान तक जा पहुंचा। लगातार बढ़ रहे यमुना जल स्तर से अलर्ट किया गया है और लोगों को चेतावनी दी जा रही है। सबसे अधिक परेशानी उन किसानाें को हाे रही है जिनके खेत में यमुना के किनारे हैं। दरअसल जलस्तर बढ़ने के साथ ही यमुना तेजी से कटाव करने लगती है ऐसे में किसानों को चिंता अपने खेतों की भी सता रही है।

पहाड़ी इलाके में लगातार बरसात से बढ़ा जलस्तर

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते ताजो वाला बांध से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम यमुना नदी का जलस्तर मामूली मात्रा में कम हुआ था जिसके चलते यमुना नदी 229.20 मीटर पर बह रही थी उसके बाद देर रात्रि हथिनी कुंड बैराज से यमुना में काफी पानी छोड़ा गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह यमुना नदी अचानक उफान पर पहुंच गई इसे नदी का जलस्तर 229.700 मीटर पर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: BIG NEWS: STF ने पकड़ी 35 करोड़ की NCERT की किताबें, जानिए क्या है पूरा मामला

यहां से चेतावनी बिंदु करीब सवा फीट की दूरी पर है। उधर यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर खादर क्षेत्र में खेती करने वाले किसानों में भी मायूसी छाई हुई है।

Story Loader