1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोचिंग में हुई दोस्ती, शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमी के चौखट पर पहुंची प्रेमिका

संभल में एक लड़की अपने प्रेमी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंची। लड़के के परिवार ने लड़की के खिलाफ पुलिस मे शिकायत कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
sambal_1.jpg

यूपी के संभल में रहने वाले लड़का-लड़की एक साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ते थे। दोनों की दोस्ती कोचिंग में हुई थी। लड़की की तरफ से दोस्ती एक तरफा प्यार में बदल गई। लड़का लड़की को अच्छा दोस्त मानता था। जब लड़की ने अपने दिल की बात लड़के को बताई, तो लड़के ने मना कर दिया।

लड़के के मना करने के बाद भी लड़की उसके घर पहुंच गई। जहां दोनों के बीच काफी बहस हुई। लड़के और उसके परिवार ने लड़की को समझाया और घर जाने के लिए कहा। लड़की जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने युवक के परिजनों के सामने निकाह करने का प्रस्ताव रख दिया। एक-दूसरे से प्यार करने का हवाला दिया।

लड़की ने लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए और निकाह करने की बात कही। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई है

“जेल चला जाऊंगा पर शादी नहीं करूंगा”
लड़के ने पुलिस को बयान दिया, मैं लड़की से प्यार नहीं करता और निकाह भी नहीं करूंगा। चाहे जेल जाना पड़े। वहीं लकड़ी के परिजनों ने भी उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अभी भी मानने को तैयार नहीं है। युवक के परिजनों ने कहा, “उनका बेटा आर्मी की तैयारी कर रहा है। नौकरी के बाद ही शादी करने की बात कहता है। लड़की फिलहाल एक निजी स्कूल में टीचर है।”

यह भी पढ़ें: कंझावला मर्डर: अंजलि की दोस्त निधि करती थी गांजा सप्लाई, 2020 में हो चुकी है गिरफ्तार

लड़की के परिजनों ने नहीं की शिकायत
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी बातचीत चल रही है। हमें लड़की की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। लड़की निकाह की जिद कर रही है। यदि समाधान नहीं निकलता है तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader