3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने ‘छोड़ी’ ये सीट, मुस्लिम चेहरे को बनाया उम्मीदवार

-चर्चा है कि अखिलेश यादव वेस्ट यूपी की एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। -सपाईयों द्वारा बाकायदा उनके पास प्रस्‍ताव भी भेजा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
akhilesh

अखिलेश यादव ने 'छोड़ी' ये सीट, मुस्लिम चेहरे को बनाया उम्मीदवार

संभल। लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसके साथ ही यूपी में भाजपा के खिलाफ गठबंधन का भी ऐलान हो गया है। वहीं अब लोगों की नजर उम्मीदवारों के ऐलान पर टिकी हुई हैं। इस बीच सपा-बसपा ने धीरे-धीरे अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने चाचा रामगोपाल को दिया बड़ा झटका, इस सीट से नहीं मिला टिकट

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपाईयों की बात न मानते हुए सीट छोड़कर एक मुस्लिम चेहरे हो उम्मीदवार घोषित किया है। दरअसल, चर्चा है कि अखिलेश यादव वेस्ट यूपी की एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके लिए सपाईयों द्वारा बाकायदा उनके पास प्रस्‍ताव भी भेजा गया है।

वहीं कयास लगाए गए थे कि अखिलेश यादव संभल से चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि यहां के सपा नेताओं ने उन्‍हें संभल से चुनाव लड़ने के लिए प्रस्‍ताव भेजा था। संभल से सपा के जिला संगठन ने ख्‍वाहिश जाहिर की थी अखिलेश यादव को संभल से चुनाव लड़ाया जाए। सपा जिलाध्‍यक्ष फिरोज खान ने भी स्पष्ट कहा था कि पार्टी अध्‍यक्ष संभल से चुनाव लड़ें, ऐसी उनकी ख्वाहिश है।

यह भी पढ़ें : संभल से डॉ शाफिकुर्रह्मान बर्क होंगे उम्मीदवार, सपा ने जारी की सूबे में चार उम्मीदवारों की लिस्ट

हालांकि इस सभी कयास और प्रस्तावों पर विराम लगाते हुए अखिलेश यादव ने शुक्रवार को चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर संभल से पूर्व सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। बर्क को सपा ने 2014 में भी टिकट दिया था। लेकिन वह भाजपा के सत्यपाल सैनी से लगभग पांच हजार वोटों से हार गए थे।

Story Loader