5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sambhal: PM Modi के जन्मदिन पर आपस में भिड़े भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा और गाली-गलौज

Sambhal News: PM Modi के जन्मदिन के मौके पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अगली पंक्ति में बैठे कुछ वरिष्ठ लोगों को कुर्सी से उठाने को लेकर हंगामा हो गया। प्रभारी मंत्री के सामने भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने जमकर हंगामा किया और जिला प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। इस बीच गाली-गलौज हुई तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों को समझाकर शांत कराया।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Sep 17, 2023

BJP workers clashed with each other on PM Modi birthday in Sambhal

Sambhal: PM Modi के जन्मदिन पर आपस में भिड़े भाजपाई, जमकर हुआ हंगामा और गाली-गलौज

Sambhal: कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले भर के भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे थे। यहां भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह का अभिनन्दन भी किया जाना था। इस दौरान अगली पंक्ति में बैठे कुछ लोगों को कुर्सी से उठा देने को लेकर विवाद हो गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा ने वरिष्ठ व बुजुर्ग लोगों को बेइज्जत कर कुर्सी से उठाने का आरोप लगाते इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें:IT Raid के बाद बदले आज़म खान के तेबर, कहा- अब मेरी ख़ामोशी ही मेरी जुबां होगी

सतीश अरोड़ा ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में ही जिला प्रभारी राजा वर्मा पर निशाना साधकर गंभीर आरोप लगाए। हंगामा कर सतीश अरोड़ा आगे बढ़े तो खींचतान की आशंका देख वरिष्ठ भाजपा नेता उठे और सतीश को रोकने का प्रयास किया। पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा ने सतीश को रोककर समझाया।

पंकज गुप्ता भी उन्हें मनाने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह सतीश अरोड़ा को रोककर शांत किया गया। इनके अलावा भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने हाथ जोड़कर सतीश से अनुरोध किया। एक बार नहीं हरेंद्र सिंह ने कई बार कहा कि ऐसा न करें बैठ जाएं।

सतीश अरोड़ा भाजपा नेता ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों व मेहमानों का असम्मान कर जिला प्रभारी ने कुर्सियों से उठा दिया। यह असम्मान उनसे सहन नहीं हुआ और उन्होंने खड़े होकर इसका विरोध किया। इसके साथ ही जनपद में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे पदाधिकारी का विरोध कर हटाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें:ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़, 9 बाइक और 2 स्कूटी बरामद, मास्टरमाइंड ने नाबालिग बच्चों का बनाया गैंग

हरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ है। सतीश अरोड़ा का अगली पंक्ति में बैठने को लेकर कोई नाराजगी थी। उन्हें समझाकर शांत करा दिया था। भाजपा एक परिवार है और पार्टी में लोकतंत्र है। जिस तरह परिवार में लोग अपनी बात रखते हैं उसी तरह की बात वहां हुई थी।