27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभल में CM Yogi का संभावित दौरा 7 जुलाई को, बराला-रायसत्ती चौकियों को मिलेगा थाने का दर्जा, जिला मुख्यालय का शिलान्यास

CM Yogi Sambhal Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को संभल का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बबराला और रायसत्ती पुलिस चौकियों को थाने का दर्जा देंगे और गांव आनंदपुर में जिला मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 5 Aug 2025, 9:50 AM IST

cm yogi sambhal visit 2025 new police stations district headquarter

संभल में CM Yogi का संभावित दौरा 7 जुलाई को | Image Source - Social Media

CM Yogi Sambhal Visit 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को संभल जिले का दौरा कर सकते हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री कार्यालय से इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है और कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

बबराला और रायसत्ती चौकियों को मिलेगा थाना का दर्जा

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बबराला और रायसत्ती पुलिस चौकियों का थाने के रूप में लोकार्पण कर सकते हैं। बबराला पुलिस चौकी जो वर्तमान में गुन्नौर कोतवाली के अंतर्गत आती है, को अब स्वतंत्र थाना बनाया जाएगा। इसी प्रकार थाना नखासा क्षेत्र की रायसत्ती चौकी को भी थाना दर्जा देने का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो चुका है।

पुलिस विभाग इन दोनों नई थानों की स्थापना से संबंधित प्रक्रियाओं को तेज़ी से अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। बबराला थाने में गुन्नौर कोतवाली, रजपुरा और धनारी थाना क्षेत्र के करीब 30 गांवों को शामिल किया जाएगा। इससे इन गांवों के लोगों को पुलिस सेवा तक त्वरित और सुगम पहुंच मिल सकेगी।

रायसत्ती को क्यों मिली प्राथमिकता?

रायसत्ती चौकी को थाना बनाने का निर्णय 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के बाद लिया गया था। उस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर कई सवाल उठे थे। इसके बाद शासन ने प्राथमिकता के आधार पर रायसत्ती को थाना बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
राजस्व विभाग से ज़मीन का आवंटन भी जल्द किया गया और शासन स्तर पर सभी प्रक्रियाएं तेज़ी से पूरी कर ली गईं।

14 साल बाद संभल को मिलेगा स्थायी जिला मुख्यालय

संभल जिले का गठन 28 सितंबर 2011 को हुआ था, लेकिन अब तक जिले को अपना स्थायी मुख्यालय नहीं मिल पाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरे के दौरान संभल के गांव आनंदपुर में जिला मुख्यालय भवन का शिलान्यास कर सकते हैं। यह जिले के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी।

करोड़ों की परियोजनाओं को मिल सकती है हरी झंडी

इस संभावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री संभल जिले के विकास को गति देने के लिए कई करोड़ की विकास योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। इसमें बुनियादी ढांचे, सड़कों, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाएं शामिल होने की उम्मीद है।

आधिकारिक कार्यक्रम का इंतज़ार

अधिकारियों के अनुसार जब तक मुख्यमंत्री कार्यालय से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं होता, तब तक किसी योजना या दौरे की पूर्ण पुष्टि नहीं की जा सकती। फिर भी प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी भी समय सीएम के आगमन पर स्वागत और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग