
UP News: महाकुंभ में मुसलमानों पर लगा बैन तो लेंगे बदला।
UP News In Hindi: संभल से समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने महाकुंभ आयोजन के मसले पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, महाकुंभ मेला 2025 (MahaKumbh 2025) के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। प्रयागराज में इसको लेकर सरकार के स्तर पर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से महाकुंभ के दौरान की व्यवस्थाओं पर बड़ा निर्णय लिया गया। अखाड़ा परिषद की ओर से कहा गया है कि महाकुंभ के दौरान आयोजन स्थल पर गैर-सनातनी को दुकान लगाने की इजाजत नहीं होगी। इसका विरोध संभल सांसद ने किया है।
संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने आगामी कुंभ में अखाड़ा परिषद की ओर से मुस्लिम दुकानदारों को दुकान लगाने की जगह न देने के ऐलान पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सांसद ने कहा कि यह मसला पूरे प्रदेश और देश में चलेगा। महाकुंभ (MahaKumbh 2025) में अगर मुस्लिमों को जगह नहीं दी जाती है तो मुस्लिम जगहों पर मुसलमान भी हिंदुओं को जगह नहीं देंगे। वे ऐसा नहीं चाहते हैं। ने इस मामले में सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि अफसोस है कि भारत के अंदर अभी भी ऐसी मानसिकता वाले लोग हैं। वे खुल्लम-खुल्ला इस संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह की बातें कही जा रही है और सरकार खामोश होकर तमाशा देख रही है। उन्होंने आगे कहा कि ये मसला पूरे प्रदेश और देश में चलेगा यदि मुस्लिमों को जगह नहीं दी जाती है तो मुस्लिम जगहों पर मुस्लिम हिंदुओं को जगह नहीं देंगे। वे ऐसा नहीं चाहते सांसद ने इस मामले में सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Updated on:
6 Nov 2024, 1:20 PM IST
Published on:
6 Nov 2024, 12:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.