28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संभल SP केके बिश्नोई ने पिता संग लगाए ठुमके, राजस्थान में सजी हल्दी की महफिल, मां-बाप ने लाड से खिलाई खीर

Sambhal News: संभल केके बिश्नोई और बरेली की SP अंशिका वर्मा की शादी की रस्में राजस्थान के बाड़मेर में धूमधाम से आयोजित हुईं। हल्दी सेरेमनी और संगीत समारोह में परिवार और दोस्तों ने जमकर डांस किया, माता-पिता ने खीर खिलाई, और केके बिश्नोई ने अपने पिता के साथ मजेदार डांस कर समारोह की रंगत बढ़ाई।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Mohd Danish

Mar 28, 2026

Sambhal SP KK Bishnoi wedding haldi dance

संभल SP केके बिश्नोई ने पिता संग लगाए ठुमके..

SP KK Bishnoi Haldi Dance: यूपी के चर्चित IPS अधिकारी संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की SP अंशिका वर्मा की शादी की रस्में राजस्थान के बाड़मेर में जोरों पर हैं। 27 मार्च को बिश्नोई के पैतृक गांव में हल्दी और संगीत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार और रिश्तेदारों ने दोनों को हल्दी लगाई और माता-पिता ने खीर खिलाकर रस्म पूरी की। समारोह में खुशियों का माहौल देखते ही बन रहा था।

संगीत और डांस ने बढ़ाई समारोह की रंगत

संगीत कार्यक्रम में सभी ने जमकर डांस किया। खास बात यह रही कि केके बिश्नोई ने अपने पिता के साथ "पापा कहते हैं… बेटा बड़ा नाम करेगा" गाने पर शानदार डांस किया, जिससे सभी मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए। शादी के उत्सव में सिर्फ परिजन ही नहीं बल्कि अधिकारियों और शहर के प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हुए।

प्री-वेडिंग शूट में दिखा रोमांटिक अंदाज़

IPS अंशिका वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्री-वेडिंग शूट की तस्वीर शेयर की। इसमें अंशिका अपने होने वाले पति केके बिश्नोई की बाहों में नजर आईं। उन्होंने लिखा- "मेरा ख्वाहिशों का शामियाना।" यह तस्वीर उनके फैंस और अफसर साथियों के बीच काफी वायरल हो रही है।

सगाई के बाद बढ़ा उत्साह

26 मार्च को संभल में दोनों की सगाई हुई थी। रात साढ़े 9 बजे दोनों ने एक-दूसरे की अंगुलियों में रिंग पहना कर खुशी जताई। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर "चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…" गाने पर शानदार डांस किया। इस दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठाया और दोनों ने खूब एन्जॉय किया। अंशिका ने गोल्डन लहंगा पहना था, जबकि बिश्नोई ने ब्लैक कलर का सूट। समारोह रात 11 बजे तक चला।

तीन साल पहले शुरू हुई थी यह लव स्टोरी

IPS अंशिका वर्मा और IPS केके बिश्नोई की मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में हुई थी। बिश्नोई उस समय एसपी सिटी थे और अंशिका ट्रेनिंग IPS ऑफिसर। वहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई, जो अब शादी के बंधन में बदलने जा रही है।

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के IPS अफसर हैं और राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अफसर हैं और बरेली में SP के पद पर कार्यरत हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।

पुलिस अफसरों की होली डांस हाइलाइट्स

इससे पहले यूपी में होली के मौके पर दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। अंशिका ने बरेली में 5 मार्च, 2026 को काला चश्मा पहनकर "लंदन ठुमकदा" गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में केके बिश्नोई ने फिल्म 'धुरंधर' के रहमान डकैत स्टाइल में धमाकेदार डांस किया था। उन्होंने शिकारियों जैसी हैट पहनी और "फसला" गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री ली थी।