21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: संभल में चार घंटे तक बंद रहे सीसीटीवी, सपा नेताओं ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

-ईवीएम को लेकर अभी भी सवाल थमे नहीं है। -डॉ शफिकुर्रह्मान बर्क के समर्थन में सैकड़ों सपा नेता पहुंच गए।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Jai Prakash

Apr 25, 2019

moradabad

बड़ी खबर: संभल में चार घंटे तक बंद रहे सीसीटीवी, सपा नेताओं ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

संभल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान भले ही शांतिपूर्वक थम गया हो, लेकिन ईवीएम को लेकर अभी भी सवाल थमे नहीं है। कुछ ऐसा ही नजारा आज बहजोई में देखने को मिला जहां स्ट्रांग में रखी ईवीएम मशीनों की गड़बड़ी की शिकायत को लेकर सपा उम्मीदवार डॉ शफिकुर्रह्मान बर्क के समर्थन में सैकड़ों सपा नेता पहुंच गए। और जमकर हंगामा काटा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जहां ईवीएम मशीन रखी गयीं हैं वहां के सीसीसीटीवी चार घंटे तक कैसे बंद रहे। फिर बाहर की जाली भी टूटी पाई गयी। इसलिए सवाल उठ रहे हैं।

आजम बोले- चुनाव में घरों से नहीं निकले मुस्लिम वोटर, जानिए क्‍या रही वजह
ये लगाया आरोप
सपा कार्यकर्ता डॉ शफिकुर्रह्मान बर्क के नेतृत्व में बहजोई स्थित स्ट्रांग रूम पहुंच गए। यहां सीसीटीवी की निगरानी में ईवीएम मशीनें रखीं गयीं हैं। डॉ बर्क ने आरोप लगाया कि ईवीएम में छेड़छाड़ की गयी है। चार घंटे तक सीसीटीवी कैसे बंद रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाब में छेड़छाड़ संभव है। इसलिए उन्हें भरोसा नहीं है।

अधिकारी चुप
फ़िलहाल इस मामले में अधिकारीयों ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके मुताबिक अगर कहीं कोई चूक हुई है तो उसकी जांच की जायेगी। किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास जाने की इजाजत नहीं है।