5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाथरूम में नहाने गई नवविवाहिता….काफी देर तक नहीं खोला दरवाजा; गीजर ने ले ली जान

Death from Geyser: गीजर की वजह से नवविवाहिता की मौत हो गई। जानिए, गीजर का इस्तेमाल करते समय किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?

2 min read
Google source verification
newlywed woman died due to suffocation of geyser gas while bathing in bathroom sambhal

गीजर की वजह से नवविवाहिता की मौत। फोटो सोर्स-AI

Death from Geyser: उत्तर प्रदेश के संभल में एक नवविवाहिता की गीजर के कारण मौत हो गई। जिसके बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है?

Sambhal News: पिछले साल दिसंबर में ही हुई थी शादी

दरअसल, चंदौसी में शक्ति नगर कॉलोनी निवासी पवन वाष्णेय प्राइवेट शिक्षक हैं। पिछले साल (2025) 4 दिसंबर को उनकी शादी 25 साल की महिमा से हुई थी।

Death from Geyser in Sambhal: गीजर की गैस की वजह से घुटा दम

परिजनों का कहना है कि रविवार दोपहर महिमा बाथरूम में नहाने गईं थीं। उनके परिवार के लोग नीचे बैठे हुए थे। काफी देर तक जब महिमा नहीं लौटी तो उनके पति पवन उन्हें देखने गए। इस दौरान पवन ने महिमा को कई बार आवाज लगाई। बावजूद इसके कोई जवाब नहीं मिला।

जिसके बाद परिजनों को दरवाजा तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। जैसे ही बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो सभी चौंक गए। बाथरूम में महिमा अचेत अवस्था में पड़ी थीं। तत्काल परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिमा का दम बाथरूम में गीजर की गैस की वजह से घुट गया। वहीं थाना पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया है।

हाल ही में हुई थी गीजर की वजह से मासूम की मौत

बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई थी। जहां एक घर के बाथरूम में लगे गीजर से गैस लीक होने के कारण बड़ा हादसा हो गया था। इस घटना में 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाथरूम में नहा रहा 11 साल का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले को लेकर पुलिस ने बताया, एक घर के बाथरूम में लगे गीजर से गैस लीक हो गई, जिससे नहाते समय दम घुटने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 11 साल का उसका बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।

गीजर का इस्तेमाल करते समय क्या गलतियां करने से बचें?

-बिना वेंटिलेशन वाले बाथरूम में गैस गीजर चलाना सबसे खतरनाक है। इससे कार्बन मोनोऑक्साइड जमा हो जाती है।

-पुराना या खराब गीजर इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि गैस लीकेज, जली हुई चिमनी या खराब बर्नर जान का खतरा बढ़ा सकते हैं।

-नहाने से पहले गीजर का स्विच बंद कर दें।

-साल में कम से कम एक बार गीजर की जांच और सर्विसिंग जरूरी है।