26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले- देश की तरक्की में हिंदू- मुस्लिम दोनों का हाथ

Chandrayaan-3: भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा। ये लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है ऐसे में चांद की सतह पर पहले वो खुद जगह खोजेगा और फिर लैंड करेगा।

2 min read
Google source verification

सम्भल

image

Anand Shukla

Aug 22, 2023

SP MP Dr. Shafiqur Rahman Burke reacted at Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 पर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Chandrayaan 3: भारत का चंद्रयान-3 चांद इतिहास रचने जा रहा है। 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का लैंडर चंदमा पर लैंड करेगा। इस पर पूरे देश और विश्व की नजरें टिकी हुई हैं। चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थना हो रही है। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में लैंडर का चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए हवन और पूजा की जा रही है।

इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने भी चंद्रयान 3 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हिन्दू- मुसलमान का हाथ रहा है। इसी दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: राजा भैया से मिलने पहुंचे अभिनेता रजनीकांत, कुंडा विधायक ने भेंट की बाबा विश्वनाथ की विभूति, और दिनकर की रश्मिरथी
चाहे सांइस हो या अर्थशास्त्र हो, देश तरक्की करें: बर्क
सपा सांसद बर्क ने कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाले सभी लोग चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति इस देश के राष्ट्रपति रहे हैं और वह एक जाने- माने देश के वैज्ञानिक भी थे। उनकी देखरेख में हिन्दुस्तान ने साइंस के क्षेत्र में बहुत तरक्की की हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये सब एपीजे अब्दुल कलाम की सोच है। चाहे सांइस हो या अर्थशास्त्र हो, इन सभी बातों में अगर देश की तरक्की होती है तो पूरे देश का भला होगा। देश की तरक्की में हिन्दू-मुस्लिम सभी का हाथ है।

लैंडर पूरी तरह से हैं सुरक्षित
ISRO ने मंगलवार को यानी आज चंद्रयान-3 लैंडिंग के बारे में जानकारी दी। इसरों ने बताया कि 23 अगस्त को भारत का मून मिशन यानी चंद्रयान-3 का लैंडर अपने तय समय पर यानी शाम 6:04 बजे ही चंद्रमा पर लैंड करेगा। लैंडर में लगे सिस्टम को समय- समय पर चेक किया जा रहा है। सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं और अच्छे से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अपराधों पर लगाम लगाने के लिए हिंदू पंचांग का सहारा लेगी यूपी पुलिस, डीजीपी ने जारी किया सर्कुलर


बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग