7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा सांसद का बयान,देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं, मॉब लिंचिंग के नाम पर हो रहा मुसलमानों का क़त्ल

-इस मुद्दे को संसद में भी उठाने की बात कही। -चंदौसी में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने आये थे।

less than 1 minute read
Google source verification

सम्भल

image

Jai Prakash

Jun 02, 2019

moradabad

सपा सांसद का बयान,देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं, मॉब लिंचिंग के नाम पर हो रहा मुसलमानों का क़त्ल

संभल: देश में मुसलमानों के साथ हो रहीं घटनाओं ने फिर सियासी तूल पकड़ लिया है। जिसमें मुस्लिम नेता भी पीछे नहीं है। इसी कड़ी में संभल से समाजवादी पार्टी नेता डॉ शफिकुर्रह्मान बर्क ने कहा कि देश में मुस्लमान महफूज नहीं है। मॉब लिंचिंग के नाम पर मुसलमानों का क़त्ल हो रहा है। हम भी इस देश के नागरिक हैं और हमें भी जीने का हक़ दिया जाए। उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाने की बात कही। डॉ बर्क शनिवार को चंदौसी में एक इफ्तार पार्टी में शामिल होने आये थे। जहां उन्होंने ये बात कही।

मॉर्निंग वॉक कर रही महिला को सुंघाई ऐसी चीज और फिर गहने लूट ले गये बदमाश

देशभक्ति पर न उठायें सवाल
पिछली भाजपा सरकार के समय हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए डॉ बर्क ने कहा कि देश ने फिर से भाजपा को सत्ता सौंपी है। उसकी जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुस्लिमों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि मुसलमान यहां से चले जाएं तो क्यों चलें जाएं। हम यहीं पैदा हुआ और यहीं दफ़न होंगे।

भाजपा ने कर दी बड़ी घोषणा, 6 हजार सालाना के बाद अब किसानों को मिलेंगे ये और लाभ

आरएसएस पर उठाये सवाल
आरएसएस से सवाल पूछते हुए कहा कि आजादी के आन्दोलन में कहां थे आरएसएस के लोग। हमारी देशभक्ति पर कोई सवाल न उठाये। वहीँ इस लोकसभा के चुनाव में गठबंधन की हार पर कहा कि वे लोग हिन्दू मुसलमान के नाम पर बांटने में सफल हो गए। और लोग बहकावे में आ गए।