संत कबीर नगर

ब्लॉक मुख्यालय पर तड़तड़ाई गोलियां, प्रधान पुत्र को हमलावरों ने दौड़ा कर मारी गोली…ब्लॉक परिसर में दहशत

संतकबीर नगर जिले में आज उस दबंगों ने एक प्रधान पुत्र को गोली मार दिया, गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

less than 1 minute read
फोटो सोर्स: पत्रिका, संतकबीर नगर में बदमाशों ने प्रधान पुत्र को मारी गोली

बुधवार शाम संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बघौली ब्लॉक मुख्यालय पर करैली गांव के प्रधान के बेटे को दबंगों ने दौड़ाकर गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की घटना से आसपास हड़कंप मच गया जब तक भीड़ जुटती तब तक हमलावर फरार हो गए। आनन फानन में सूचना ओर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां इसका इलाज जारी है। इस घटना से क्षेत्र में काफी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें

अमरोहा के शिव मंदिर में अनोखी चोरी, पहले की पूजा, फिर माफी और अंत में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान के बेटे पर पर हमलावरों ने की फायरिंग, गंभीर रूप से घायल

जिले के बघौली ब्लॉक के ग्राम करैली के प्रधान विद्याधर यादव के बेटे देवेंद्र यादव बुधवार शाम करीब छह बजे ब्लॉक तिघरा में पंचायत से संबंधित कार्य से पहुंचे थे। तभी बंटी पाठक, अनुराग और दो अन्य अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावर खुलेआम पीटते हुए उन पर पिस्टल से फायर कर दिया, भागते हुए हमलावरों ने हवाई फायर भी किया जिससे पूरे ब्लॉक परिसर में दहशत फैल गई। घायल देवेंद्र ने बताया कि ल शोर सुनकर उनके चाचा विजय यादव बचाव के लिए दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी मेंहदावल भेजवाया।सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

कन्नौज में नवाब सिंह यादव और नीलू यादव की मुश्किलें बढ़ी, तीन नए मुकदमे हुए दर्ज

Also Read
View All
10 साल बाद ढोल-मजीरे के साथ ससुराल पहुंची पत्नी, पति ने घर में घुसने नहीं दिया तो सड़क पर लगाया जाम

पुलिस पिकेट के ठीक बगल में डॉक्टर के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर

यूपी के इस जिले में चुने गए “कॉप आफ द मंथ”… SP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

यूपी के इस जिले में पांच दिनों में 79 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, लापरवाही पर विवेचकों के वेतन रुके

अब कौन करेगा कन्या दान…मेरे मम्मी पाप को मत ले जाइए, बेटी की चीत्कार सुन भीड़ के भी निकले आंसू, शादी के सात दिन पहले ही काल ने छीन लिया मां-बाप

अगली खबर