
Attack on Sanjay Nishad
Attack on Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके नाक पर चोट लगी और ब्लीडिंग होने लगी। जिला अस्पताल से पट्टी कराने के बाद संजय निषाद अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं।
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। निषाद पार्टी के सोशल मीडिया अकॉउंट पर पोस्ट करके यादवों पर हमले का आरोप लगाया गया है और लिखा है, "संत कबीर नगर मोहम्मदपुर कठार के यादवों ने किया मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के ऊपर हमला।" इस मामले में अभी तक पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है।
Updated on:
22 Apr 2024 08:52 am
Published on:
22 Apr 2024 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
