
संतकबीरनगर की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनका शव ससुराल में कमरे में लटका मिला। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच गोरखपुरिया भौजी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खूब फूट-फूटकर रो रही हैं। वीडियो खबर के अंत में लगी है।
‘मैं उसे इंसाफ नहीं दिला पाई’
यूट्यूबर गोरखपुरिया भौजी ने इस वीडियो में मालती चौहान से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने अपने इस वीडियो में रोते हुए कहा, “मैं मालती को इंसाफ नहीं दिला पाई। वो कहती थी कि दीदी हमके बचा ल। अब उसके बच्चे का क्या होगा। उसके अंतिम संस्कार के लिए हम अब चंदा जुटा रहे हैं। मालती के साथ बहुत अन्याय हुआ है। मैं उसकी मौत से बुरी तरह से टूट चुकी हूं।”
यह भी पढ़ें: मालती चौहान को 14 दिन पहले से ही था मौत का आभास! इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा
3 साल पहले हुई थी शादी
यह मामला महुली थाना के काली जगदीशपुर का है। उमरी कला की मालती की शादी 3 साल पहले यूट्यूबर विष्णु से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। मगर पति-पत्नी में 1 महीने से विवाद चल रहा था। विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
Updated on:
24 Nov 2023 12:19 pm
Published on:
24 Nov 2023 12:18 pm

बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
