10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: पीस पार्टी नेता पम्‍पम पाठक की हत्या मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

26 जून को ईद के दिन हुई थी पीस पार्टी नेता पम्‍पम पाठक की हत्या, चार गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

image

Varanasi Uttar Pradesh

Jul 02, 2017

Peace Party Leader Pampam Pathak

Peace Party Leader Pampam Pathak

संत कबीर नगर. जिले के बहुचर्चित पम्‍पम पाठक हत्‍याकाण्‍ड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन हत्‍यारों समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्‍तों ने स्‍वीकारा है कि उन्‍होंने पम्‍पम पाठक की गोली मारकर हत्‍या की थी। उन्होंने बताया कि पम्पम पाठक को समझौते के लिए बुलाकर ही उसकी हत्‍या की गई थी।




पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 26 जून की दोपहर में 1.30 बजे के करीब कोतवाली खलीलाबाद के गोरखल मुहल्‍ले में स्थित प्रमोद जायसवाल पुत्र बाबूलाल जायसवाल के राइस मिल में जिले के बखिरा थानाक्षेत्र के सीहटीकर के निवासी राजेश पाठक के पुत्र पम्‍पम पाठक की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। हत्‍या के बाद से ही पुलिस टीम पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी। मौके से पुलिस ने साक्ष्‍य उठाए और फोरेंसिक टीम ने पूरी कार्रवाई की।






इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा, सीओ उत्‍तम सिंह, कोतवाल राकेश यादव समेत अन्‍य लोगों की टीम हत्‍यारों की पल-पल की लोकेशन लेने के साथ ही साथ अन्‍य कार्रवाई में जुट गई। इसी दौरान एक जुलाई की दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की हत्‍यारों की टीम गोरखपुर की तरफ भागने के प्रयास में लगी हुई है। इसके बाद पुलिस टीम ने कई तरफ से गाड़ाबन्‍दी और उन्‍हें ललकारकर घेरा। घेरने के बाद उन्‍हें दबोच लिया गया। उनके पास से आला कत्‍ल व उनकी निशानदेही पर पम्पम पाठक की लूटी गई 40 हजार रुपए की सोने की चेन सूरज सोनी के पास से बरामद की गई। हत्‍यारों ने बताया कि मामले में सुलह समझौते के लिए बुलाकर उन लोगों ने उसे शराब पिलाई और उसकी गोली मारकर हत्‍या कर दी। हत्‍या के बाद वे उसके शव को मौके से राइस मिल के बाहर फेंककर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पम्पक पाठक व उसके सहयोगियों द्वारा आये दिन हमलोगों के साथ मारपीट करना, जगह-जगह जलील करना और प्रमोद जायसवाल के भाई जवाहर जायसवाल के साथ मारपीट कर पैसे छिन लिए गये थे। साथ ही जवाहर व हम लोगों से डरा धमका कर रंगदारी भी ली जा चुकी थी, जिससे अजीज आकर हम लोगों ने जवाहर जायसवाल के कहने पर हत्या की साजिश की गई और 26 जून को समझौते के लिए बुलाकर हत्या कर दी।






पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त प्रमोद जायसवाल पुत्र बाबूलाल जायसवाल, निवासी गोरखल, लवकुश दूबे पुत्र दयाशंकर दुबे, निवासी धरैची व सूरज सोनी पुत्र नरेन्‍द्र सोनी निवासी नेहरु काम्‍पलेक्‍स, कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर जिला और प्रमोद यादव पुत्र हंसनाथ यादव, सरवन नगर, सिंघड़ि, थाना गोरखपुर कैण्‍ट, गोरखपुर जिला के रहने वाले हैं। इनके पास से हत्‍या में प्रयुक्‍त 32 बोर की रिवाल्‍वर, एक जिन्‍दा कारतूस 32 बोर, हत्‍या में प्रयुक्‍त 38 बोर पिस्‍टल मय जिन्‍दा कारतूस, हत्‍या में प्रयुक्‍त मोटरसाइकिल पल्‍सर यूपी 53 डीक्‍यू 0552 और मृतक की लूटी गई 40 हजार रुपए किमत की एक सोने की चेन बरामद हुआ है।




इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में खलीलाबाद कोतवाली के कोतवाल राकेश यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्‍टेबल शनि यादव, राघवेन्‍द्र पाण्‍डेय, महेन्‍द्र यादव, बाबूराम पासवान, धर्मेन्‍द्र यादव, चन्‍दन पाठक, विनय कुमार सिंह, पवन कुमार मद्धेशिया, देवनारायण सिंह व अमित कुमार सिंह शामिल रहे।



पमपम पाठक की पूरी खबर पढ़ने के लिए CLICK करें।