
Shocking Crime By Nephew | (फोटो सोर्स- gemini)
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक 19 साल के भतीजे ने अपनी ही चाची को हवस का शिकार बना डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी युवक की 7 मई को शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसने इस घिनौनी घटना को अंजाम देकर पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पीड़ित महिला ने शनिवार को अपने पति के साथ थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के अनुसार, घटना 25 फरवरी को दोपहर सवा बारह बजे के आसपास की है। उस समय महिला अपने घर पर अकेली थी और उसका पति काम के सिलसिले में गोरखपुर में गया हुआ था। इसी दौरान मौका देखकर गांव का ही रहने वाला उसका भतीजा दबे पांव घर में घुस आया। जब तक महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया।
जब पीड़िता ने खुद को बचाने की कोशिश की और विरोध जताया, तो आरोपी युवक ने उसे बहुत गंदी- गंदी गालियां देने लगा। आरोपी ने महिला को डराते हुए कहा कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसे और उसके मासूम बच्चे को जान से मार देगा। तब घर से आती आवाजें सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, तो आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवक की 7 मई को शादी तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उसकी इस काली करतूत ने खुशियों के माहौल को मातम और बदनामी में बदल दिया है।
फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला आरक्षी की देखरेख में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
05 Apr 2026 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसंत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
