3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 लाख किसानों को नहीं मिलेगा ‘PM किसान सम्मान निधि योजना’ का लाभ, ये है कारण

MP News: आयुक्त भू-अभिलेख अनुभा श्रीवास्तव ने इस पर ध्यान देते हुए सभी जिला कलेक्टरों को इन लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Astha Awasthi

Aug 20, 2025

फोटो सोर्स: पत्रिका

फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है, लेकिन प्रदेश के 4 लाख पात्र किसान लाभ से वंचित हैं। हाल ही में हुई एक समीक्षा में सामने आया है कि इस योजना के लाभ से वंचित होने के पांच ‘दुश्मन’ हैं। ये हैं- लंबित सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, आधार से बैंक खाता लिंक न होना, लैंड लिंकिंग और फार्मर आईडी। आयुक्त भू-अभिलेख अनुभा श्रीवास्तव ने इस पर ध्यान देते हुए सभी जिला कलेक्टरों को इन लंबित मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हितग्राही द्वारा ई-केवाईसी करने के उपरांत आधार से लिंक डीबीटी इनेबल खाते में प्रदान किया जाता है। जुलाई की स्थिति में अकेले 15 हजार शिकायतें इन वजहों से किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की लंबित पाई गई हैं। प्रदेश में लगभग 23 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि प्रदान की जाती है।

यह है जिले में फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति

सतना जिले में कुल किसानों की संख्या 7,94,314 है। इसमें से पीएम किसान योजना के पात्र किसानों की संख्या 1,76,139 है। 1,36,725 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीयन करवा लिया है। 39,414 किसानों का पंजीयन लंबित है। जिनका पंजीयन हो चुका है उसमें पटवारी और तहसीलदार स्तर पर 22,617 का सत्यापन लंबित है तो शासन स्तर पर 6279 लोगों की स्वीकृति लंबित है।

यह है स्थिति

  1. सेल्फ रजिस्ट्रेशन: 25843 मामले निराकरण करे लिए लंबित हैं। 2. ई-केवाईसी: 226162 मामले लंबित हैं।
  2. आधार-बैंक खाता लिंकिंग: 2,71,500 बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं।
  3. लैंड लिंकिंग: 25,391 हितग्राहियों की लंबित है।
  4. फार्मर आईडी: फार्मर आईडी बनाने का काम भी लंबित है।
Story Loader