19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहतरीन आइडिया दिलाएगा FB फैलोशिप,ऐसे मिलेगा फायदा…

एप्लिकेशन फिल करने की कवायद 1 नवम्बर तक चलाई जाएगी। फैलोशिप के लिए जो कैंडिडेट्स एप्लीकेशन देना चाहते हैं 
2 min read
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Oct 26, 2015

FB

FB

सतना। सोशल मीडिया का उपयोग कई तरीकों से किया जाने लगा है। इसी कड़ी में अब स्टूडेंट्स भी इसका लाभ उठा सकेेंगे। फेसबुक अब सिर्फ लोगों की वाल पोस्ट को सजाने, लाइक, कमेंट और टैग करने के लिए नहीं रह गया, क्योंकि अब यह लोगों की कॅरियर मेकिंग में भी गाइड का काम करेगा। हाल ही फेसबुक द्वारा नई फेसिलिटी की शुरुआत की गई है। इसके चलते फेसबुक रिसर्च करने वाले उन कैंडिडेट्स को फैलोशिप प्रदान करेगा, जो कि फेसबुक के बताए हुए ही टॉपिक्स रिसर्च कर रहे हों। इस फेसिलिटी का फायदा उठाने के लिए फेसबुक फैलोशिप की ऑनलाइन वेबसाइट्स पर जाकर अब कैंडिडेट्स सर्चिंग कर रहे हैं।

देनी होगी पूरी समरी

एप्लिकेशन फिल करने की कवायद 1 नवम्बर तक चलाई जाएगी। फैलोशिप के लिए जो कैंडिडेट्स एप्लीकेशन देना चाहते हैं उन्हें एप्लिकेशन में रिसर्च से जुड़ी सभी तरह की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही उन्हें रिसर्च के ऑब्जेक्ट और समरी की जानकारी भी पेपर्स में मेंशन करना होगी। इसके साथ ही अपना सीवी, इमेल, फोन नम्बर, मेल एड्रेस आदि भी अटैच करना होगा। इस सभी जरूरी डॉक्युमेंटेशन के साथ देा लोगों का रिकमंडेशन लेटर फाइल को भी अटैच करना जरूरी होगा।
इन टॉपिक्स में रिसर्च

फेसबुक द्वारा आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, कम्प्यूटर आर्किटेक्चर, कम्प्यूटर विजन, माइनिंग, डाटा बेस, डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम नेटवर्र्किंग एंड ऑपरेटिंग सिस्टम, इकोनॉमिक्स एंड कम्प्यूटेशन, ह्यूमन कम्प्यूटर इंटेरेक्शन, मशीन लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, नेटवर्र्किंग एंड ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोग्रामिंग ल्ॉैग्वेज एंड कम्पाइलर, सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी, सोशल कम्प्यूटिंग सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एंड स्पीच टेक्नोलॉजी आदि हैं।
फैलोशिप के दौरान मिलेगी फीस भी

फेसबुक फैलोशिप जीतने वाले कैंडिडेट्स को दो साल की फैलोशिप के साथ ट्यूशन फीस भी दी जाएगी। इसके अलावा इंटर्नशिप के दौरान भी पैसा मिलेगा। इतना ही नहीं कैंडिडेट्स को फेसबुक के मैन क्वार्टर में रिसर्च पेपर्स प्रजेंट करने का सुनहरा अवसर भी इसी फैलोशिप से प्राप्त हो सकता है। इसके विजेताओं की सूची दिसम्बर में जारी की जाएगी।