शिवसेना दिखाएगी काले झंडे
जिले एवं नगर की समस्याओं को लेकर शिवसेना ने मुख्यमंत्री के सतना आगमन पर विरोध स्वरूप काले झण्डे दिखाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर को दी गई सूचना में बताया गया कि एनएच 7 की दयनीय हालत और गड्ढों से भरी सड़क, निगम द्वारा अतिक्रमणकारियों को हटाने के बाद व्यवस्थापन न करना, सतना रीवा रोड सालों से अधूरी रहना, नशीले पदार्थों पर लगाम नहीं, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मु²ों पर शासन-प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए विरोध स्वरूप सीएम को काले झंडे दिखाए जाएंगे।