सतना। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी एक साल का समय शेष है, लेकिन सियासी सरगर्मी बढ़ गई हैं। हर राजनीतिक दल व जनप्रतिनिधि अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को साधने में जुट गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रीवा जिले के मऊगंज में नया जिला बनाने की घोषणा दोहराते हुए आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव भाजपा को ऐहितहासिक जीत दिलाने की अपील की तो वहीं मैहर से भाजपा विधायक व पृथक विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे नारायण त्रिपाठी ने राजधानी में भोपाल में मोर्चा खोल दिया। अपने हजारों समर्थकों के साथ भोपाल के व्यापमं चौराहे पर लगी पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के सीनियर नेता रहे अर्जुन सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने पहुंच गए।
नारायाण त्रिपाठी के इस कदम को लोग पृथक विंध्य प्रदेश की सिंयासत से जोड़कर ही देख रहे हैं। हालांकि, भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा, मैंने राजनीति की शुरुआत अर्जुन सिंह जिंदाबाद कहते हुए की है। इसका मतलब राजनीति में लोग अलग-अलग निकाल लेते हैं। कोई कहता है कुछ जुगाड़ में है। मैं हर समय राजनीति नहीं करता। राजनीति दल और धर्म से ऊपर उठकर हमारे विध्न के जो भी महापुरुष हैं, उनके सम्मान के लिए जब जहां समय आएगा, मैं लड़ाई लड़ने को तैयार रहूंगा। मुझे न दल की चिंता, न टिकट की चिंता। ये एक बार नहीं, हजारों बार मैं कह चुका हूं। जो कहता हूं दिल से कहता हूं।
7 मार्च को प्रतिमा अनावरण
विधायक त्रिपाठी शनिवार को भोपाल के व्यापमं चौराहे पर लगी पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ARJUN SINGH की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इसी दिन लोकार्पण भी किया जाना था। इस पर विधायक त्रिपाठी ने कहा कि 7 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में मेरी बात निगम कमिश्नर से हुई है। इसलिए लोकार्पण न करते हुए 7 मार्च को करेंगे। बता दें कि 15 फरवरी को त्रिपाठी ने 4 मार्च से पहले अर्जुन सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण की चेतावनी दी थी। समय पर लोकार्पण न होने पर वे समर्थकों के साथ शनिवार को प्रतिमा स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन लोकार्पण से पहले ही उन्होंने तीन दिन बाद बड़ा इवेंट होने की जानकारी दी।
ARJUN SINGH राजनीति में चाणक्य थे
विधायक त्रिपाठी ने कहा कि एक साल पहले नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर मैंने अर्जुन सिंह की प्रतिमा रस्सी-जंजीरों से जकड़ी खड़ी देखी थी। मैंने उस समय भी प्रतिमा के अनावरण का प्रयास किया था। मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, क्योंकि अर्जुन सिंह विंध्य की धरोहर हैं। सम्मान के साथ प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाए, लेकिन कोई सुना नहीं। मुझे पता चला कि अर्जुन सिंह की वही प्रतिमा अब यहां व्यापमं चौराहे पर है। इसलिए मैंने फिर से पत्र लिखा। अर्जुन सिंह हिंदुस्तान की राजनीति में चाणक्य थे। वे चश्मा उतार देते थे, तो उसकी भी चर्चा होती थी। वे अर्जुन सिंह विध्न धरा के हैं। अब उनकी प्रतिमा का अनावरण सम्मान के साथ किया जाएगा।
तीन साल से अनावरण का इंतजार
TT Nagar चौराहे से चंद्रशेखर आजाद और EX CM ARJUN SINGH की प्रतिमा हटाने को लेकर करीब तीन साल से विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले मूर्तियां हटा भी दी गईं, जो अब व्यापमं चौराहे पर धूल खा रही हैं। अनावरण के लिए न तो निगम आगे आया और न ही कांग्रेस ने पहल की। 11 अक्टूबर 2019 में कांग्रेस की सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री ARJUN SINGH की प्रतिमा नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थापित की गई थी। यहां पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगी थी। मामला हाईकोर्ट में चला गया।
व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट की प्रतिमा
यह प्रतिमा पहले टीटी नगर चौराहे पर लगी थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट किया गया। इसके बाद निगम ने पूर्व सीएम की प्रतिमा को यहां से हटाकर व्यापमं चौराहे पर शिफ्ट कर दिया था। इस दौरान कांग्रेसियों ने आपत्ति भी जताई थी। जिस प्रतिमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, उसका अब तक अनावरण भी नहीं किया गया है। व्यापमं चौराहे की एक साइड में यह प्रतिमा स्थापित है।

नए सिरे से विकसित करने की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री चौहान ने मऊगंज में आयोजित जन-कल्याण कार्यक्रम में कहा कि गत विधानसभा चुनाव के समय जब क्षेत्र के दौरे पर आए थे, तो लोगों ने मांग रखी थी कि मऊगंज का तेजी से विकास करने के लिए जिला बनाया जाए। हमने कहा था कि भाजपा का विधायक जीतेगा और सरकार बनेगी तो मऊगंज को जिला बनाएंगे। अपने किए गए वायदे के अनुसार मऊगंज क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी लेते हुए सरकार नए सिरे से इसे विकसित करने का कार्य करेगी।
चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाना
लोगों से जिला बनाए जाने के बदले सीएम ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक जीत भाजपा को दिलाना ताकि इसे बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद मिले। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद जनार्दन मिश्रा, मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल, रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद रहे।