मध्यप्रदेश में दो, छग में बढ़ा एक केंद्र
कैट इस बार देश के 147 शहरों में होगा। पिछले साल तक 14४ शहरों को ही केंद्र बनाया जाता था। अच्छी बात यह है कि इस साल बढ़ाए गए केंद्रों में दो नए सेंटर मध्यप्रदेश में बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश में जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर के अलावा सतना और उज्जैन में भी एग्जाम सेंटर होगा। छत्तीसगढ़ में रायपुर भिलाई के अलावा नया सेंटर बिलासपुर बनाया गया है।आवेदन पत्र में उम्मीदवारों को चार परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प रहेगा। आइआइएम कोलकाता की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि केंद्र का चयन करते समय पूरी तरह सावधानी बरतें। एक बार सेंटर अलॉट किए जाने के बाद इसे किसी भी हालत में नहीं बदला जाएगा। यदि किसी कारणवश उम्मीदवार द्वारा चुने गए प्रथम परीक्षा केंद्र का आवंटन नहीं हो पाता है तो उसे शेष तीन विकल्पों में से एक केंद्र का आवंटन किया जाएगा।