15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 मिनट में पार कर दिया 15 लाख का माल, चोरों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल से बोला धावा

5 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरात पार, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

3 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 04, 2018

chitrakoot Nayagaon police station area case 15 lakhs theft

chitrakoot Nayagaon police station area case 15 lakhs theft

सतना। जिले के नयागांव थाना इलाके के रजौला चित्रकूट में बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एक वकील के सूने घर में दिनदहाड़े मेन गेट का ताला चटका कर अंदर दाखिल हुए चोर पांच लाख नकदी समेत करीब 15 लाख का माल एक झटके में पार कर फुर्र हो गए। पीडि़त नत्थूलाल पटेल (30) प्रमोदवन चित्रकूट स्थित कोर्ट में वकालत करते हैं।

वे अपने परिवार सहित मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को चुआ खेरबा गए थे। सनसनीखेज पहलू यह है कि अज्ञात चोरों ने महज 11 मिनट के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त वकील के मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में घर के अंदर दाखिल व बाहर होते दो संदेहियों के फुटेज कैद हुए हैं। आशंका जताई जा रही कि फुटेज में नजर आए तीन अज्ञात लोगों ने ही वकील का घर साफ किया है।

ये है मामला
बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वकील रजौला लौटे तो अपने घर का नजारा देख कर कर सन्न रह गए। मेन गेट से लेकर गैलरी व कमरों के ताले टूटे मिले और जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से सो नकदी सहित सोने-चांदी के तमात जेवरात गायब मिले। पीडि़त ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और थाने आकर एफआइआर दर्ज कराई। बताया गया कि गुरुवार को थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना कर सुराग जुटाने की कवायद की और फुटेज भी खंगाला। मामले में नयागांव पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आइपीपीसी की धारा 454 व 480 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया है।

साली-सरहज के जाते ही हुई चोरी
पीडि़त नत्थूलाल द्वारा दर्ज कराई गई एफआइआर के मुताबिक पुस्तैनी गांव चुआ खेरबा में मौसी के घर में शादी होने के चलते मंगलवार को 10 बजे सुबह पत्नी व बच्चों को छोडऩे चला गया था। घर का ताला बंद कर चाबियों एक सेट अपने पास व दूसरा सेट अपने ससुराल में -साली मंजू पटेल के पास रख दिया था। शाम 7 बजे -साली मंजू से फोन पर बात किया तो उसने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ मेरे घर आ चुकी है। पीडि़त के मुताबिक बुधवार की सुबह 8.30 बजे -साली मंजू व उसकी भाभी रजौला स्थित अपने घर चली गईं। सूना घर पाकर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

संदेहियों की धरपकड़ शुरू
रजौला में चोरी की बड़ी वारदात सामने आने पर नयागांव थाना पुलिस में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी सुधांशु शर्मा स्टॉफ के साथ मौका मुआयना किया व फॉरेंसिक टीम ने भी बदमाशों के फिंगर प्रिंट सहित कुछ और साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए संदेहियों में तीन लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीडि़त वकील ने बताया कि सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार बुधवार की दोपहर 2.57 पर दो संदेही घर में दाखिल हुए और ठीक 11 मिनट बाद 3.8 पर बाहर आ गए। इस दौरान एक युवक बाइक पर इंतजार करता दिखा। संदेही चित्रकूट की ओर से आए और वारदात के बाद सतना की ओर भाग गए।

पत्नी, बेटी व भतीजी के रखे थे गहने
थाना में दर्ज कराई गई एफआइआर में पीडि़त नत्थूलाल ने बताया कि 3 सोने की अंगूठी, 2 सोने के कान के झुमके, सोने के 3 मंगलसूत्र, सोने की तीन लॉकेट, एक किलो चांदी के 2 बिछुआ, एक पाव चांदी का छागल, 3 तोला की सोने की जंजीर, सोने के कान के बाला 2 सेट, 7 सेट चांदी पायल, 28 बिछिया, चांदी के 7 चूड़ा, सोने की माला 6 नग, 200 ग्राम चांदी की हाफ पेटी, चांदी के तीन सिक्के, सोने की 3 सलाई, 8 साड़ी अलमारी व बक्से से गायब हैं। पीडि़त के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 10 लाख रुपए है। उसने बताया कि अलमारी में पत्नी, बेटी व भतीजी के गहने रखे हुए थे। घर में रखी 5 लाख की नकदी प्लाट बेचने पर मिली थी।