
kartikey Singh
पन्ना. भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प यात्रा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में निकाली जा रही है। यह यात्रा बुधवार को पन्ना पहुंची। इस मौके पर भाजयुमो ने बाइक रैली निकाली। इसमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पांडेय के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ-साथ कि सी भी बाइक पर सवार व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाए। कई बाइक पर तीन-तीन लोग बैठे थे। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई गुजरी।
आजकल राजनीतिक आयोजनों में निकाली जाने बाली बाइक रैलियों में हेलमेट नहीं लगाना फैशन सा बन गया है। यातायात विभाग भी ऐसे आयोजनों में शामिल लोगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करता। और तो और राजनीतिक दलों के लोग खुद ही यातायात संचालित करने की कोशिश करते हैं। पन्ना पुलिस की यातायात प्रभारी ज्योति दुबे का कहना है कि नियमानुसार बाइक चालने वाले को हेलमेट लगाना चाहिए। पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट लगाने का प्रावधान है। अब क्या कार्रवाई होगी, इसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
हर युवा भाजपा से जुड़ चुका है
इस मौके पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि विपक्षी दल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। हमने युवाओं के हर कदम पर उनका साथ दिया है। हम मानते हैं कि युवा आज का नागरिक है और राजनीति समेत समाज की सभी व्यवस्थाओं में उसकी अपनी भागीदारी है। प्रदेश की युवा शक्ति शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान रच रही है। हर युवा विकसित मध्यप्रदेश के लिए भाजपा के साथ जुड़ चुका है।
कांग्रेस ने झूठ के सहारे प्रदेश को हिंसा में झोंका
इस मौके पर कार्तिकेय ने भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के साथ ही एक-एक कर कांग्रेस पर हमले किए। कहा, आज की राजनीति झूठ की राजनीति हो गई है। कांग्रेस ने झूठ के सहारे प्रदेश को हिंसा में झोंक दिया। मंदसौर आंदोलन पर कहा, मैं दूध का धंधा करता हूंं। मुझे मालूम है कि किसान अपना दूध नहीं फेंक सकता है। लेकिन कांग्रेस ने ये सब करवाया। कांग्रेस को विकास से कोई लेना देना नहीं। वह सिर्फ राजनीति करना चाहती है। अगर विकास उसकी सोच में होता तो 55 साल में प्रदेश कहां से कहां पहुंच गया होता। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। सडक़, बिजली तथा सिंचाई सुविधाओं में भाजपा के शासन की कांग्रेस से तुलना करते हुए कांग्रेस शासन की खिंचाई की।
Published on:
28 Jun 2018 12:28 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
