4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीरामराजा के आशीर्वाद से प्रारंभ होगी विजय संकल्प यात्रा

आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी पांच माह का समय हो, लेकिन सभी पार्टियों ने इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी है

2 min read
Google source verification
Shri Ram Raja's blessings will start with Vijay Sankalp Yatra

Shri Ram Raja's blessings will start with Vijay Sankalp Yatra

टीकमगढ़. आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही अभी पांच माह का समय हो, लेकिन सभी पार्टियों ने इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इन तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा भी युवा विजय संकल्प यात्रा प्रारंभ कर रहा है। यह यात्रा श्रीरामराजा सरकार के आशिर्वाद से प्रारंभ होगी। बुधवार को युवा मोर्चा के संभागीय प्रभारी अंशुल तिवारी ने पत्रकारवार्ता के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान जहां महाकाल से आशिर्वाद लेकर जन आशिर्वाद यात्रा पर निकलेंगे, वहीं युवा मोर्चा ओरछा में विराजे श्रीरामराजा से इसके लिए आशिर्वाद प्राप्त करेंगा। इसकी जानकारी देने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकारवार्ता में युवा मोर्चा के संभागीय प्रभारी अंशुल तिवारी ने बताया कि यह यात्रा 25 जून को ओरछा से प्रारंभ होगी। इस यात्रा में युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर एवं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे शामिल होंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ राहुल तिवारी ने बताया कि इस यात्रा में जिले के हजारों युवा विजय का संकल्प लेंगे।

इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मोर्चा द्वारा एक रथयात्रा जिले के हर गांव में जाएगी। यात्रा के पूर्व यह रथ पूरे जिले का भ्रमण कर युवाओं से इस यात्रा में शामिल होने की अपील करेगा। पत्रकारवार्ता के बाद संभाग प्रभारी अंशुल तिवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह यादव, केके भट्ट, अनुराग वर्मा, मुख्तार अहमद ने युवा संकल्प रथ को भाजपा का ध्वज दिखा कर रवाना किया। विजय संकल्प यात्रा का समापन स्थानीय मानस मंच पर किया एक जनसभा के रूप में किया जाएगा। इसके साथ ही कार्यालय में इस यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्र्ताओं को संकल्प यात्रा के लिए दायित्व सौंपे गए। बैठक में राघवेन्द्र सिंह, आदित्य योगी, विपिन सोनी, शिवम लोधी, शिवा बाल्मीकि, नीरज तिवारी, प्रिंस जैन, राहुल दीक्षित, गौरव समेले, संघर्ष बडक़ुल, हृदेश सेन, अभय यादव, मोंटी दांगी, प्रमोद संज्ञा, प्रशांत शुक्ला, भरत अग्रवाल, मुनेन्द्र सेंगर, मृदुल शर्मा, अनिल विदुआ, कृष्ण गोपाल, राजू यादव, प्रभात घनघोरिया, सत्यम गोस्वामी, राजेश खरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।