5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है MP के ग्रीन बिग्रेड, फोटो में देखिए हरियाली का संदेश

ये है MP के ग्रीन बिग्रेड, फोटो में देखिए हरियाली का संदेश

4 min read
Google source verification

सतना

image

Sajal Gupta

Jun 05, 2018

ये है MP के ग्रीन बिग्रेड, फोटो में देखिए हरियाली का संदेश

सतना। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह कार्यशाला, सेमिनार, व्याख्यान सहित जागरुकता वाले आयोजन होंगे। इस बीच हमें यह तथ्य भी जानना जरूरी है कि मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अप्रेल 2018 की जिलेवार रिपोर्ट में प्रदूषण के मामले में सतना प्रदेश में पहले स्थान पर था। रीवा, सीधी और सिंगरौली की बेहतर स्थिति नहीं थी। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक विकास की कीमत पर पर्यावरण खराब होगा आबोहवा जहरीली होगी। पर इस कॉन्क्रीट के इस जंगल में उम्मीद के ऐसे चेहरे भी हैं जो पर्यावरण को बचाने के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। संगठन स्तर पर वृहद प्रयास हो रहा है, तो कुछ लोग निजी स्तर पर भी योगदान दे रहे हैं। हालांकि ये अकेले चेहरे नहीं हैं, ऐसे अनसंग हीरो और भी है। ऐसे लोग ही पर्यावरण संरक्षण के असली नायक हैं। ऐसे नायकों को सलाम..

एक साथ पूरे शहर में प्लांटेशन

भारत विकास परिषद् भी पौधरोपण में विशेष योगदान देती है। इस संस्था ने 11 जुलाई का दिन तय कर रखा है। हर साल पूरे शहर में एक साथ पौधरोपण करती है। हालांकि तिथि से पूर्व संस्था के सदस्य पूरे शहर में घूमकर संभावित स्थान चिह्नित करते हैं। अभी तक संस्था ने दो हजार पौधे लगाए हैं। संस्था में 75 सदस्य हैं। डॉ. विपिन दुबे, प्रदीप जैन, बलराम गुप्ता, श्री कृष्ण माहेश्वरी, डॉ. राकेश अग्रवाल, अनीता ताम्रकार, राजेश बड़ेरिया, योगेश जैन, शिवम केशरवानी, विजय मोहन प्रणामी, संजय मंघनानी हैं। 11 जुलाई को पौधे लगाने के साथ-साथ संस्था द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं।

पौधे लगाकर संरक्षण का संकल्प

हिंदू पर्व समन्वय समिति शहर की पुरानी संस्था है। आठ वर्ष से लगातार पौधे लगाने का काम किया जा रहा है। संस्था का मानना है कि पौधे लगा देने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। बल्कि उसका संरक्षण महत्वपूर्ण है। इसलिए संस्था के सभी सदस्य पौधों को संरक्षित करने भी जिम्मेदारी भी संभालते हैं। संस्था से रामअवतार चमडिय़ा, लखन केसरवानी, उत्तम बनर्जी, योगेश ताम्रकार, मणिकांत माहेश्वरी, इंजी रमेश जैन, हरिओम गुप्ता, कमलजीत सिंह सेठी, राकेश रैकवार, अशोक खनेचा, अनुराग गोस्वामी सहित लगभग 60 सदस्य जुड़े हुए हैं।

वृक्ष मित्र का ग्रीन सिटी संकल्प

वर्ष 2015-16 में व्यापारी अशोक दौलतानी व दिलीप क्षीरसागर ने वृक्ष मित्र नामक संस्था की शुरुआत की थी। इसका मकसद है नियमित रूप से हर बरसात में पौधरोपण करना। संस्था ने अभी तक जवाहर नगर स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, थाना, चौपाटी, ट्रैफिक थाना, उचेहरा थाना, सांई मंदिर नागौद, रेलवे पार्क, बैंक कॉलोनी पार्क, गढि़या टोला पार्क में पौधरोपण किया है। इसमें करीब 20 सदस्य हैं। रमेश मिश्रा, अंकित शर्मा, करन मघनानी, संतोष कापड़ी, डीसी श्रीवास्तव, संदीप मंगल, विराग जैन, मुनिराज सिंह, हर्ष मिश्रा, राकेश शुक्ला, संजय तेजवानी, पवन पांडे, अनुराग सिंह, चुन्नीलाल, विकास भट्ट शामिल हैं।

5 साल में तैयार किया बगीचा

रिटायर्ड एसडीओपी प्रकाश सिंह की पहचान जिले के सख्त पुलिस अधिकारियों के रूप में रही है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने पौधरोपण को शौक बना लिया। देखते ही देखते पांच साल के दौरान उन्होंने पूरा बगीचा विकसित कर दिया। पहले वे अपने निजी जमीन पर पौधरोपण करते थे। विगत तीन साल से सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधे लगाते हैं। वे कहते हैं कि इन दिनों पौधों को नुकसान पहुंचाकर विकास किया जा रहा है। वे उदाहरण देते हैं कि सड़क चौड़ीकरण दोनों ओर से किया जाता है। लिहाजा, दोनों ओर पौधे काटे जाते हैं। अगर, एक तरफ से चौड़ीकरण किया जाए तो पौधे बच सकते हैं।

साल में 3 बार लगाते हैं पौधे

वैश्य महासम्मेलन द्वारा विगत चार वर्ष से पौधरोपण का काम किया जा रहा है। संस्था साल में तीन बार पौधरोपण करती है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा पौधे सुरक्षित रह सकें। संस्था द्वारा डिग्री कॉलेज, नजीराबाद मुक्तिधाम, पशुपति नाथ मंदिर, इंदिरा कॉलेज, बूटीबाई स्कूल में पौधरोपण का कार्य किया जा चुका है। संस्था पौधों को बचाने के लिए संकल्प पत्र भी भरवाती है। जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, जिला प्रभारी लखन केशरवानी, महामंत्री आनंद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता, महिला जिला प्रभारी मीना, अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, युवा प्रभारी अमित सोनी, अध्यक्ष सौभाग्य केशरी, अशोक अग्रवाल, पंकज गुप्ता, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं।