4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सपट्र्स ने स्टूडेंट्स से साझा की रंगोली विधा की बारीकियां

आकर्षक रंगोली से कराया भारतीय संस्कृति का बोध, व्यंकटेश मंदिर परिसर में संस्कार भारती ने कराया आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Sonelal Kushwaha

•

Updated: 14 Feb 2020, 12:25 PM IST

Experts shared the nuances of Rangoli mode with students

Experts shared the nuances of Rangoli mode with students

सतना. शहर के मुख्त्यारगंज स्थित व्यंकटेश मंदिर परिसर में गुरुवार को रंगोली कार्यशाला हुई। संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यशाला में महाराष्ट्र से आए रघुराज देशपांडे व उनकी सहयोगी सुचिता ने रंगोली विधा की बारीकियां साझा की। बताया कि रंगोली भारतीय संस्कृति का बोध कराती है। घर व समाज में होने वाले सभी प्रमुख कार्यक्रमों में रंगोली बनाने की परंपरा पुरानी है। इस दौरान शहर के विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियों ने कार्यशाला का हिस्सा बनकर रंगोली की बारीकियां सीखीं। उन्होंने रंगोली सजाकर भी दिखाया। वक्ताओं ने उन्हें रंगोली की प्रमुख थीम व महत्व को भी समझाया। बताया कि किस मौके पर किस थीम की रंगोली बनाई जानी चाहिए।
संस्कार भारती की जिला संयोजक मनीषा सक्सेना ने बताया कि पहला मौका है, जब रंगोली जैसे विषय पर शहर में इतनी बड़ी कार्यशाला हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को रंगोली के सांस्कृतिक महत्व को समझाना है। कार्यक्रम में संस्कार भारती मध्य प्रांत के संगठन मंत्री प्रमोद झा, प्रांतीय अध्यक्ष मणिकांत महेश्वरी, अंजनी पांडेय धनराज सिंह, विजय गुप्ता, पवन सोनी, श्रीकृष्णचंद्र कौशल, शारदा कौशल, कोषाध्यक्ष किरण केशरवानी, डॉ. अहिल्या सुहाने, आशीष, जितेन्द्र शुक्ला, रामकिरन पांडेय, लता केजरीवाल, सीमा केसरवानी, रामबली पांडेय, रजनी गुप्ता, मंजूषा शाह, राखी मित्रा, राखी सोलंकी, अनीता ताम्रकार, श्रेया ताम्रकार, जाग्रति केसरवानी, गरिमा सक्सेना, शिवानी सक्सेेना, रेनू सक्सेना, शकुंतला, पांडेय, पंकज शुक्ला, अनुजा गुप्ता, गरिमा, नीता मिश्रा, जागृति केसरवानी, तारा गुप्ता, वसुंधरा सिंह, भारती गांधी, रेखा ङ्क्षसह, संगीता अग्रवाल, पंकज शुक्ला, सूर्यांशु, अंशुल, मीरा अग्रवाल, अंजना तिवारी, ंअंकित, अज्जू, अभिषेक, शुभम, प्रियवत, मिथलेश सिंह, मोहित, सत्यम, सुनीता कुशवाहा, स्नेहलता सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्राएं भी मौजूद रहीं।