1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण का डर, 4 बजे ही बंद हुआ मैहर बाजार

एक स्वर में बोले व्यापारी, प्रवासी मजदूरों के लौटने से बढा संक्रमण का खतरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 12 May 2020, 11:20 PM IST

Fear of corona infection, Maihar market closed at 4 o'clock

Fear of corona infection, Maihar market closed at 4 o'clock

सतना. सोमवार को शासन द्वारा 6 बजे तक दुकानें खोलने के आदेश के बावजूद मैहर नगर के व्यापारियों ने सजगता दिखाते हुए चार बजे तक ही संचालन का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने कहा कि जान है तो जहान है। सोशल ग्रुप में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए व्यापारियों ने बिना जांच बाहर से बड़ी संख्या में आ रहे मजदूरों पर चिंता जताई है। साथ ही लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने पर एसडीएम मैहर सुरेश अग्रवाल की सराहना की। जिले में लगातार मिल रहे कोरोना पाजिटिव मरीजों पर चिंता जाहिर करते हुए 90 प्रतिशत दुकानदारों ने एक राय से समय सीमा पूर्ववत 9 बजे से 4 बजे तक ही खोलने की बात कही।

वहीं कुछ दुकानदारों ने दोपहर 2 बजे तक ही दुकानें खोलने की वकालत की। बाकी दुकानदारों ने शासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही। अधिकांश दुकानदारों का कहना है भीषण गर्मी, ऊपर से महामारी का खतरा, जितना जल्दी सभी घरों के अंदर पहुंच जाए। उतना अधिक सुरक्षित रहेंगे। ग्राहक भी नियमों का पालन करते हुए समय से ही आ रहे हैं। वहीं ग्रामीण अंचल के लोग 2 बजे ही बाजार से गांव जाने अपने साधनों से निकल जाते हैं। इसलिए मंगलवार को चार बजे ही नगर के लगभग सभी बाजार स्वयं बंद हो गए। वहीं अधिकतर दुकानदारों ने गुजारिश की कि हम दुकानें चार बजे तक ही खोलेंगे।

मैहर नगर के लगभग सभी व्यापारियों का सुझाव पुराने समय चार बजे तक ही दुकानें खोलने का है। जैसा बहुमत है वहीं होना चाहिए। ऐसा करने से सभी लोग सुरक्षित रह सकते है।
नितिन ताम्रकार, सराफा संघ अध्यक्ष

भैया रिस्क लेकर व्यापार करना उचित नहीं है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, इस समय अपने आपको और अपने परिवार को सुरक्षित रखना ही सबसे बड़ी कमाई है।
अनुपम सोनी, व्यापारी

जब मैहर से गांव आवागमन सुलभ हो जाएगा। इसके बाद कोरोना की स्थिति को देखते हुए टाइम बढ़ाने का निर्णय उचित रहेगा लेकिन फिलहाल के लिए 4 बजे का समय बिल्कुल सही है।
अर्पित गुप्ता, व्यापारी

अभी लॉकडाउन के कारण बस, ट्रेन सभी बंद ही है। जिस कारण बाजार में गांव की जनता लगभग 2 बजे तक ही रहती है। वैसे मेरे सुझाव से अभी 4 बजे ही सही है।
विनय गोयल, व्यापारी