4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव की जमीन उगल रही जहर, 5 हैंडपंप किए गए सील, तीन दिन में 4 लोगों की मौत, कई गंभीर

संक्रमण की आशंका को देखते हुए गांव के 5 हैंडपंप सील किए गए हैं। क्योंकि, बीते तीन दिनों के भीतर यहां चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

3 min read
Google source verification
deadly viral infection spread in village

गांव की जमीन उगल रही जहर, 5 हैंडपंप किए गए सील, तीन दिन में 4 लोगों की मौत, कई गंभीर

कहते हैं... अगर पानी रोद्र रूप धारण कर ले तो उसके सामने बड़े बड़े पहाड़ों की कोई बिसात नहीं बचती है। एक तरफ जहां मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां दोबारा शुरु होने पर कई इलाकों में नदी नाले उफान पर हैं। साथ ही, कई इलाकों में हुए जलभराव से जन जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक गांव ऐसा है, जहां जमीन से निकलने वाले इसी पानी के करण बीते तीन दिनों के भीतर ही 4 लोग जान गवा चुके हैं, जबकि 6 लोग बीमार अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से भी कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि, जिले के टिकुरिया गांव में बीते 6 सितंबर से अब तक कई ग्रामीण उल्टी, दस्त और बुखार की पीड़ा से जूझ रहे हैं। हालात ये हैं कि, इसी के बाद से गांव में अब तक 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 6 अन्य अस्पताल में भर्ती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अचानक एक ही समस्या से ग्रस्त लोगों की जान तक जाने के बाद प्रशासनिक पड़ताल में सामने आया कि, गांव का जमीनी पानी दूषित है, जिसके चलते यहां के करीब 5 हैंडपंप सील भी किए गए हैं, जिसका इस्तेमाल गांव के 800 लोग पेयजल के रूप में करते थे। जांच टीम का मानना है कि, गांव में एक प्रकार का संक्रमण फैल रहा है। फिलहाल, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।


इस संबंध में सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एल के तिवारी ने एक न्यूज एजेंसी को जानकारी देते हुए कहा कि, 'हमें संदेह है कि टिकुरिया गांव में वायरल संक्रमण फैला हुआ है। हमारी ओर से जांच टीम के अधिकारियों को सील किए गए हैंडपंप के पानी के नमूने लेने और बैक्टीरिया आदि के संबंध में जांच कराने को कहा है।'

यह भी पढ़ें- मौसम ने बदला बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का समय, जानें नई तारीख


अबतक इतनी मौतें

गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजा कोल नामक ग्रामीण के संबंध में बताते हुए डॉ. एल के तिवारी ने कहा कि, 6 सितंबर को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के चलते उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से अगले दिन उसकी हालत स्थिर लगने पर छुट्टी दे दी गई। लकिन, घर जाने के कुछ देर बाद ही 7 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा 10 वर्षीय राज कोल नाम के बालक में भी यही लक्षण 8 सितंबर को सामने आए, लेकिन घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार को 90 वर्षीय केमला कोल और 80 वर्षीय दुअसिया कोल बाई की भी इसी तरह मौत हो गई।'


अस्पताल में भर्ती ये लोग

इसी के साथ साथ टिकुरिया में ही रहने वाले 9 वर्षीय सतीश कोल, 4 वर्षीय अमित कोल, 2 वर्षीय दुर्गा कोल, 9 वर्षीय रागिनी कोल, 9 वर्षीय नीरज कोल और 50 वर्षीय चंदू कोल अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल, इनमें से अधिकतर की हालत में सुधार हो रहा है, जबकि दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मासूम बेटी की मौत, इंसाफ के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा पिता, पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, VIDEO


गांव में तैनात की गई मेडिकल टीम

एक अन्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है, जहां की स्थियों पर नजर रखने के लिए मेडिकल टीम को गांव में ही तैनात कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है और जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, वे कोल जनजाति से हैं जो मुख्य रूप से मध्य प्रदेश में रहते हैं, जबकि महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी वो बड़ी आबादी में रहते हैं।