1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्वारंटाइन सेंटर में नहीं मिलता भोजन-पानी, मजदूर मंगा रहे घर से खाना

ग्राम पंचायत चोरहटा, इटमा नवीन, खरवाही, लखहा, इटमा नदी तीर, चकेरा, डुडहा, देवरी सहित अन्य पंचायतों में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में से लौटकर आए दर्जनों प्रवासी मजदूर क्वारंटीन सेंटरों में रूक हुए है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 14 May 2020, 11:39 PM IST

Food and water are not available in quarantine center

Food and water are not available in quarantine center

सतना. रामपुर बाघेलान क्षेत्र के जनपद सदस्य गोरेलाल प्रजापति ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत चोरहटा, इटमा नवीन, खरवाही, लखहा, इटमा नदी तीर, चकेरा, डुडहा, देवरी सहित अन्य पंचायतों में गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों में से लौटकर आए दर्जनों प्रवासी मजदूर क्वारंटीन सेंटरों में रूक हुए है। आलम है कि पंचायत स्तर में तैनात अमला न भोजन की व्यवस्था कर रहा न पानी की। ऐसे में भूंख से तड़प रहे मजदूर अपने-अपने घरों से खाना मंगाकर खा रहे है।

जबकि प्रदेश सरकार द्वारा आदेश है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग होना चाहिए। वो भी नहीं हो रही है। सब भगवान भरोसे चल रहा है। जिससे क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम और तहसीलदार सहित जनपद सीईओ से भी की है। लेकिन अभी तक स्थानीय प्रशासन ने सुध नहीं ली है। अब धकहार कर पूरा कलेक्टर को भी पत्राचार किया गया है।