4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नयागांव थाना पुलिस की कार्रवाही, अपराध की नियत से चाकू लेकर घूम रहा था आरोपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 9 Jan 2020, 12:17 PM IST

For 10 years, an absconding rogue of 5 thousand arrested

For 10 years, an absconding rogue of 5 thousand arrested

सतना. नयागांव थाना क्षेत्र में अपराध करने के बाद 10 साल से फरार एक पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया। कार्रवाही के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया है।

जानकारी मिली है कि फरार इनामी बदमाश वरुण तिवारी पुत्र मकसूदन उर्फ बब्बू तिवारी निवासी ग्राम कैलहा थाना बहिलपुरवा जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। खबर पाते ही थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जाशूर ने पुलिस टीम को रवाना किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार की शाम हनुमान धारा रोड से आरोपी वरूण को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2009 में ठेकेदार सुशील पाण्डेय निवासी धवारी सतना के कर्मचारियों से मोबाइल एवं नकदी लूटने की घटना उसने की है। इसके बाद दूसरी घटना वर्ष 2016 में सती अनसुइया के जंगल में तेंदूपत्ता तोडऩे वाले मजदूर कलूजिया केवट एवं शिव कुमार केवट के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से अंगुली काट लेने और ठेकेदार से एक लाख रुपए की रंगदारी की मांग करने में भी शामिल रहा। इस घटना के आरोपी लवकुश वगैरह पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इन दोनों मामलों में जारी स्थाई वारंट तामील कराते हुए आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाही की गई है।