15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मच्छर मारने का ये है घरेलू असरदार तरीका, 1 मिनट में हो जाएंगे छूमंतर

मच्छर मारने का ये है घरेलू असरदार तरीका, 1 मिनिट में हो जाएंगे छूमंतर

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 03, 2018

ghar se machar bhagane ka tarika

ghar se machar bhagane ka tarika

सतना। भीषण गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का आतंक जारी हो गया। क्योंकि गर्मियों में काफी संख्या में मच्छर पैदा हो जाते हैं। इनसे होने वाली बीमारियों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे रोग होते है। हेल्स रिपोर्ट के अनुसार हर साल हजारों लोगों की मौत का कारण यही मच्छर बनते हैं। हालांकि बाजार में मच्छरों को भगाने के लिए काफी तरीके मौजूद है। लेकिन, यह प्रोड्क्ट न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। बल्कि इनका इस्तेमाल भी आपके घर के बजट को बिगाड़ सकता है। इसलिए, आज हम आपको मच्छर मारने का घरेलू जुगाड़ बताने जा रहा हैं। जिसके माध्यम से आप एक मिनट में मच्छर भगा सकते है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

घरेलू उपाय
1. कपूर: कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर मिनटों में भाग जाएंगे।
2. लहसुन: लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें। मच्छर छूमंतर हो जाएंगे।
3. नींबू और नीलगिरी का तेल: मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इसे हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।
4. नीम का तेल: नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।
5. पुदीना: पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।
6. तुलसी का रस लगाएं: शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।

7. लैवेंडर: यह न सिर्फ खुशबूदार है पर एक शानदार तरीका भी है मच्छरों से बचने का। इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को एक कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।
8. अजवाइन और सरसों का तेल: सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

patrika IMAGE CREDIT: patrika