23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विंटर में पिकनिक का अपना अलग ही मजा

शहर के पिकनिक स्पॉट हुए गुलजार  

2 min read
Google source verification

सतना

image

Jyoti Gupta

Dec 24, 2019

Gulzar became a picnic spot in the city

Gulzar became a picnic spot in the city

सतना. विंटर की दस्तक, फिर वेकेशन ने लोगों के बीच में पिकनिक का क्रेज बढ़ा दिया है। अब लोग वीकंड या खास ऑकेजन में ही पिकनिक के लिए नहीं जाना जाते। बल्कि जब भी फैमिली, फ्रैंड गेट टू गेदर की जरुरत महसूस होती है लोग पिकनिक के लिए समय निकाल लेते हैं। इन दिन शहर का नजारा कुछ एेसा ही नजर आ रहा है। व्यंकटेश मंदिर हो या फिर पशुपति नाथ, या फिर रामवन और बांधव गढ़ लोगों की यहां बराबर चहल पहल देखने को मिल रही है।

माइंड फ्रेश करने के लिए खेलते हैं गेम

अब लोग पिकनिक में खेलों का आयोजन करने लगे हैं। वे यहां आपस में मिलकर हर तरह के खेलना पसंद कर रहे हैं। बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, लूडो, कैरम और हाउजी भी खेलने का चलन बढ़ गया है। लोग यहां रिलैक्स और माइंड फ्रेशअप के लिए पहुंच रहे हैं।

बनाते हैं तरह तरह के डिशेज
अब पिकनिक स्पॉट सिर्फ दाल बाटी तक सीमित नहीं रहा। बल्कि लोग यहां हर तरह के डिशेज को तुरंत बनाते है। हर कोई आपस में काम बांटता है। फिर सभी इन्हे तैयार करने में जुट जाते हैं। सिटीराइट्स का कहना है एेसे करने से सभी लोगों को तरह तरह की डिशेज खाने और सीखने को मिलती है।

सभी को मिलता है आनंद

सिटीराइट्स का कहना है कि पिकनिक में लोग परिवार के साथ शामिल होते हैं। एक तो एक दूसरे के साथ समय एक्सपेंड करने का मौका मिल जाता है। दूसरा लोग एक दूसरे को समझ पाते हैं। सबसे अच्छी बात यहां लोगों को यूनिटी में रहकर कार्य करने की सीख मिलती है।

प्रकृति के बीच रहने का मौका
लोगों का कहना है कि विंटर में पिकनिक का अपना अलग ही मजा है। एक तो विंटर की धूप सभी को भाती है। जिसके चलते सुबह से शाम तक धूप में समय बिताया जा सकता है। दूसरी प्रकृति के खूबसूरत नजारे भी इसी मौसम में देखने को मिलता है।