1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मियों में मुरझाने न दें अपनी त्वचा, नहीं तो जरा सी लापरवाही स्किन को बना सकती है बेजान

गर्मियों में मुरझाने न दें अपनी त्वचा, जरा सी लापरवाही के कारण स्किन बन सकती है बेजान

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Apr 23, 2018

homemade beauty tips for skin whitening in hindi

homemade beauty tips for skin whitening in hindi

सतना। गर्मी के मौसम में त्वचा के प्रति जरा सी लापरवाही सुंदरता बिगाडऩे का काम करती है, जबकि इस समय त्वचा की खास देखभाल की जरूरत होती है। धूप में बहुत ज्यादा बाहर निकलने से त्वचा चिपचिपी तो होती ही है, चेहरे की नमी खोने लगती है। इससे त्वचा बेजान होने लगती है। कई बार काम की व्यस्तता के चलते महिलाएं अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख पातीं। छोटी-छोटी लापरवाही त्वचा को कांतिहीन कर देती है। गर्मी के मौसम में त्वचा की नमी बरकरार रखने, चमक को बनाए रखने और उसे संक्रमण से बचाए रखने के लिए डाइट, एक्सरसाइज देखभाल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

फिटनेस से बनेगी बात
स्वस्थ दमकती त्वचा पाने के लिए अपने जीवन में फिटनेस शामिल करें। नियमित व्यायाम करने से शरीर का डिटॉक्सीफिकेशन होता है इससे शरीर फि ट होता ही है साथ ही चेहरा चमकदार बनता है। व्यायाम से जहां ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, वही मेटाबॉलिज्म बढऩे से शरीर पर जमी अतिरिक्त वसा भी कम होगी। व्यायाम के लिए रोज 30 से 40 मिनट का समय जरूर निकालें।

जमकर पीएं पानी, पाएं चमकदार त्वचा
साफ व चमकदार त्वचा हर युवती का सपना होता है। इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए पानी आपकी मदद करेगा। दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए, इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलता है। साथ ही त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। शरीर के डिटॉक्सीफि केशन के लिए भी पानी बेहद जरूरी है। यूं ही गर्मियों में प्यास बहुत लगती है, इसलिए रोज 3 से 4 लीटर पानी पीएं।

डाइट हो राइट
इस बात का ध्यान रहे कि हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारी स्क्रीन पर होता है। इसलिए ऐसा कुछ भी न खाएं जिससे चेहरे की रंगत बिगड़ जाए। पूर्ण पोषण के लिए डाइट में प्रोटीन विटामिन ए, सी और ई की मात्रा बढ़ाएं। इसी के साथ संतुलित आहार के लिए फ ाइबर को भी डाइट में शामिल करें। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और चेहरे पर हमेशा ताजगी का अहसास होता है।

देखभाल भी जरूरी
हानिकारक केमिकल वाले कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल न करें। इसके विपरीत घर में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं जो त्वचा की सेहत के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। शहद, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ करें। इसके अलावा नींबू और संतरे के छिलकों का पाउडर मिलाकर हफ्ते में दो दिन लगाएं चेहरा चमकने लगेगा।