13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस शहर में एक साथ 12 हजार 435 स्कूली बच्चों ने गाया जन-गण-मन, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Maihar Foundation Day : यहां देश भक्ति से भरें हुए 12 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों की आवाज ने जन-गण-मन का ऐसा नजारा पेश किया जो देखते बनता है। मैहर में स्कूल के हजारों बच्चों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया गया है।

2 min read
Google source verification

सतना

image

Avantika Pandey

Oct 06, 2024

maihar

Maihar Foundation Day : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध देवी धाम में माता शारदा के प्रति आस्था की गूंज सुनाई देती है। लेकिन बीते दिन यहां देश भक्ति से भरें हुए 12 हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों की आवाज ने जन-गण-मन का ऐसा नजारा पेश किया जो देखते बनता है। मैहर में स्कूल के हजारों बच्चों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया गया है। ये कारनामा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

इस ऐतिहासिक घड़ी में जिले के प्रभारी मंत्री राधा सिंह के आलावा भी कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी।

34 स्कूलों के 12 हजार 435 बच्चों ने गाया जन-गण-मन

5 अक्टूबर को प्रसिद्ध देवी धाम के लिए मशहूर मैहर में बड़े धूम-धाम से जिले के स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सामूहिक तौर पर रष्ट्रगान गाया गया। इसमें हजारों स्कूली बच्चों के साथ वहां के हजारों नागरिक भी शामिल हुए। इस दौरान दूर-दूर तक सिर्फ जन-गण-मन की गूंज सुनाई दे रही थी। इस गूंज ने मैहर जिले का नाम एशिया बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। ये पूरा आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन खां स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

आपको बता दें कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का प्रमाण पत्र और मैडल कलेक्टर रानी बाटड को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें - Navratri 2024 : आपस में भिड़ गई थीं दो चमत्कारी देवियां, झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे बजरंगबली

ये रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक घड़ी में जिले के प्रभारी मंत्री राधा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने और भारत विकास परिषद के संजय गुप्ता जैसी बड़ी हस्तियां मौजूद थी। ये सभी मौहर में हुए इस शानदार पल के गबाह है।