पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में सतना शुमार हो सकता है। जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल पर्यटन सर्किट में शामिल किए जाएं, सांसद गणेश सिंह इस प्रयास में जुट गए हैं। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्हें जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। बौद्ध स्पूत भरहुत, इचौल आर्ट गैलरी के अलावा रामवन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उनके आग्रह पर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री ने दिलचस्पी दिखाई है।