11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्चे नारियल का सिर्फ 1 टुकड़ा दे सकता है जबरदस्त लाभ, रात में सोने से पहले जरूर आजमाएं

नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jun 26, 2019

kachche nariyal khane ke fayde amazing health benefit of coconut piece

kachche nariyal khane ke fayde amazing health benefit of coconut piece

सतना। जून की विदाई के साथ उमस भरी गर्मी का आलम शुरू हो गया है। ऐसे सीजन में बॉडी को ठंडक बनाए रखने के लिए कई प्रकार की सेहत मंद चीजों की आवश्यकता होती है। उमस भरी गर्मी में वैसे तो कई फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती है लेकिन अगर इन्हीं गर्मियों में नारियल का सेवन किया जाए तो ये शरीर के लिए बहुत ज्यादा कारगर साबित होता है। डॉयटीशियन डॉ. मनोज शुक्ला बताते है कि नारियल में विटामिन, खनिज, एमिनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ये हैं नारियल खाने के फायदे
नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। ऐसा इसकी धार्मिक महत्ता के साथ-साथ औषधीय गुणों के कारण कहा जाता है। नारियल में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। नारियल कई बीमारियों के इलाज में काम आता है। नारियल में वसा और कॉलेस्ट्रॉल नहीं होता है, इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है। आइए जानते हैं नारियल के चमत्कारी गुणों के बारे में।

सोने से पहले जरूर खाएं नारियल
अगर आप रात में सोने से पहले नारियल का सेवन करते है तो इससे आपके शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते है। यह आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही साथ आपके दिमाग को तेज करने में मदद करता है। गर्मियों के सीजन में इसको खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और पानी की कमी दूर होती है। जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है।

ये है पांच फायदे
- गर्मी के दिनों में पेट में बढ़ रही गर्मी को कम करने के लिए रोजाना नारियल खाना काफी फायदेमंद है।

- भाग दौड़ भरी जिंदगी में नींद की समस्या आम हो गई है। अनिद्रा के कारण शरीर में कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है। इसलिए रात में सोने से पहले नारियल का एक टुकड़ा जरूर खाएं।

- कच्चा नारियल हमारे पेट के पाचन तंत्र को मजबूत करता है। पेट के अंदर कब्ज जैसी समस्याएं मिनटों में दूर हो जाती है। कच्चा नारियल खाने से पेट अच्छी तरह साफ होता है।

- चिकित्सकों की मानें तो रोजाना कच्चे नारियल का सेवन करने से अच्छी भूंख लगती है। बल्कि मेटाबॉलिज्म भी कंट्रोल करता है। वहीं शरीर में जमे अतिरिक्त वसा को भी जलाने में मदद करता है।

- नारियल सैचुरेटेड फैट से भरपूर है, इसलिए अगर आप रोजाना नारियल का एक टुकड़ा खाते हैं, तो यह अच्छा कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखेगा और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेगा कंट्रोल में रहेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा आपके दिल को होगा।