3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्मवीर ने कोरोना से युद्ध में संभाला मोर्चा

सुबह 6 बजे से उतर जाता है समर क्षेत्र में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Jyoti Gupta

•

Updated: 23 Apr 2020, 8:45 PM IST

Karmaveer took over the battle against Corona  

Karmaveer took over the battle against Corona 

सतना. वैश्विक महामारी कोरोना से चल रहे युद्ध में जहां शासन प्रशासन अपने तरीके से वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वही इस युद्ध में एक ऐसा भी फ ाइटर कूद पड़ा है जो न सिर्फ अपने खर्चे से लोगों को मास्क और सेनीटाइजर वितरित कर रहा है । बल्कि भवनों और रास्तों को भी सैनिटाइज कर रहा है। इतना ही नहीं लॉकडाउन में गरीब और असहाय तक सेवा संकल्प के माध्यम से भोजन भी पहुंचा रहा है। भाजपा के सह संभागीय मीडिया प्रभारी श्यामलाल गुप्ता श्यामू , जो कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़े गए युद्ध में अपने समर क्षेत्र पर सुबह छह बजे से डट जाते हैं। 22 मार्च से लगातार कोरोना वायरस की जंग में वे अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।डेढ़ हजार बांटे मास्क और सैनिटाइजर कोरोना वायरस से युद्ध में इस कर्मवीर ने अभी तक तकरीबन डेढ़ हजार मास्क बनवा कर शहर और उससे लगे ग्रामीण इलाके में बांटे और इतने ही सैनिटाइजर भी लोगों को वितरित किए। भवन और गलियों को किया सैनिटाइजजहां वे मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं, वहीं भवन और गलियों को भी सैनिटाइज कर रहे हैं। इसी कड़ी में भरहुत नगर स्थित भाजपा कार्यालय को सेनीटाइज किया। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय के पास से बहने वाले नाले की सफ ाई भी नगर निगम के सहयोग से कराते हुए अनावश्यक रूप से लगाई गई लोहे की जाली को हटाया। जाली हटने से यहां पर रुकने वाला कचरा नाले के साथ बहने लगा। मंगलम नर्सिंग होम, श्री रामा कृष्णा कॉलेज तक आने वाली सड़क को भी सैनिटाइज किया है। वे सेवा संकल्प और वैश्य रसोई द्वारा गरीबों और असहायों को वितरित किए जाने वाले भोजन में भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।