19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी के चोर गिरोह ने किया छह वारदातों का खुलासा

अमदरा थाना पुलिस ने पकड़े आरोपी, चोरी के गहने आरोपियों से जब्त किए
less than 1 minute read
Google source verification
Katni's thief gang exposed six incidents

Katni's thief gang exposed six incidents

सतना. अमदरा थाना पुलिस ने चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों के साथ चोरी के गहने खरीदने वाले सराफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। यह सभी कटनी जिले के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में इन आरोपियों ने चोरी की छह घटनाआें का खुलासा करते हुए गहने जब्त कराए हैं।
पुलिस के अनुसार, चोरों की तलाश के दौरान खबर मिली कि आरोपी कटनी जिले के कैमुरी गांव में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना हुई और आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने इंडियन बैंक में चोरी के अलावा अन्य घटनाएं भी बताईं। आरोपियों का सात सदस्यीय गिरोह हैं। जिसने हाइवे से सटे घरों को निशाना बनाया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत के गहने जब्त किए गए हैं।
यह हैं आरोपी
पुलिस ने चोरी के अपराध में आरोपी शशि कपूर मांझी पुत्र गुठला मांझी (19) निवासी ग्राम मतवारी थाना कुठला जिला कटनी, लल्ला मांझी पुत्र रामलोचन मांझी (56) निवासी ग्राम रैपुरा थाना कुठला, गुड्डू सनोडिया पुत्र वंशरूप सनोडिया (30) निवासी कैमोरी थाना कुठला, बाल मुकुंद सोनी पुत्र बृजकिशोर सोनी (29) निवासी ग्राम गुदरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी को गिरफ्तार किया है।
इस टीम ने पकड़ा
चोर गिरोह तक पहुंचने और चोरी का सामान जब्त करने में थाना प्रभारी अमदरा निरीक्षक हरीश दुबे, झुकेही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह, एएसआइ भागचंद कुशराम, दशरथ सिंह, साइबर सेल से आरक्षक विपेंद्र मिश्रा, संदीप सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक अशोक सिंह, आरक्षक नितिन कन्नौजिया, जितेंद्र पटेल, अखिलेश्वर सिंह, विजय शर्मा की अहम भूमिका रही।