
kedarnath shukla mla of sidhi admitted in hospital latest news hindi
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी विधानसभा क्षेत्र के तेज तर्राट विधायक केदारनाथ शुक्ल की अचानक तबियत बिगडऩे से उन्हें भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। विधायक को आईसीयू में भर्ती कर इलाज चल रहा है। चिकित्सकों द्वारा उन्हे ब्रेन हेमरेज की शिकायत बताई गई है, फिलहाल उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है।
ये है मामला
बताया गया कि सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल बीते दिनों ही सीधी से भोपाल गए थे। बुधवार ६ जून को सुबह करीब 11 बजे वह धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के साथ लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह के कार्यालय में मिलने गए थे। जहां करीब 11.30 बजे मंत्री रामपाल से बात करते समय अचानक गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हे रेडक्रास हास्पिटल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण मंत्री रामपाल सिंह, विधायक कुंवर सिंह टेकाम व मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य लोगों द्वारा बंसल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
ब्रेन में ब्लड का क्लाथ जम जाने से समस्या उत्पन्न हुई
विधायक के परिजनों के अनुसार चिकित्सकों द्वारा बताया गया है कि ब्रेन में ब्लड का क्लाथ जम जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है, इसे ब्रेन हेमरेज से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल विधायक केदार नाथ शुक्ल को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, और उनसे किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। विधायक के अचानक बीमार होने की सूचना पर बंसल हॉस्पिटल में उन्हे देखने कई मंत्रियों के साथ विधायकगण भी पहुंचे थे।
समर्थक व कई भाजपा नेता भी भोपाल के लिए रवाना
बताया गया कि विधायक के परिजनों में वहां फिलहाल उनकी बड़ी पुत्री साधना, दामाद डॉ. बृजेश पांडेय मौजूद थे। इसके अलावा जानकारी मिलने पर सीधी से उनके पुत्र गुरूदत्तशरण शुक्ल सहित अन्य परिजनों के साथ ही उनके समर्थक व कई भाजपा नेता भी भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।
Published on:
06 Jun 2018 04:57 pm

बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
