3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जागरूकता रैली निकालकर दिया संरक्षण का संकल्प, कहा- पॉलीथीन के प्रयोग से पर्यावरण को बहुत क्षति

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विविध आयोजन

2 min read
Google source verification

सीधी

image

Suresh Mishra

Jun 06, 2018

World Environment Day news in sidhi

World Environment Day news in sidhi

सीधी। विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों व युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पूजा पार्क से जन जागृति रैली निकाली गई, जो सम्राट चौक होते हुए सर्किट हाउस व एसपी ऑफिस के बीच बहने वाले सूखा नाला पहुंची यहां लोगों ने श्रमदान कर नाले की साफ-सफाई की। इसमें कलेक्टर दिलीप कुमार, डीएफओ बृजेंद्र झा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी प जन अभियान परिषद के वालेंटियर व आमजन शामिल हुए।

कलेक्टर दिलीप कुमार ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए घर से ही प्रयास शुरू करने होंगे। छोटे-छोटे प्रयासों से सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्लास्टिक व उनसे बनी वस्तुओं का न्यूनतम उपयोग करना चाहिए। सही तरीके से निष्पादन करना आवश्यक है।

वनमंडाधिकारी झा ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथीन के प्रयोग से पर्यावरण को बहुत क्षति होती है। इसका सर्वाधिक दुष्प्रभाव जानवरों में पड़ता है। वन्य प्राणियों की कई प्रजातियां प्रदूषण से विलुप्त हो रही है। हमें सामूहिक प्रयास कर इस अमूल्य धरोहर को बचाना होगा। समाजसेवी डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रदूषण से फैल रही बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत करते हुए कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण आवश्यक है।

पुरस्कृत किए गए प्रतिभागी
होम गार्ड परिसर में हुए कार्यक्रम में लोगों ने संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करेंगे तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इधर, पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित की गई विविध प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए।

यातायात पुलिस ने रखवाए 51 गमले
मंगलवार को यातायात पुलिस ने अनोखे अंदाज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। उसने शहरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी चौक क्षेत्र में 51 गमले रखवाकर लोगों को पौधों की अहमियत बताने का प्रयास किया। यातायात प्रभारी जेबी सिंह एवं उनके स्टाफ ने गांधी चौक के साथ सब्जी मण्डी मार्ग पर भी पौधों से लगे गमले रखवाकर व्यवसाइयों से इनकी देखभाल करने का अनुरोध किया। गांधी चौक के कई व्यवसाइयों ने कहा, पुलिस की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने पौधों में नियमित रूप से पानी डालने व देखभाल का संकल्प लिया।

Story Loader